फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor boy tried to sexual abusing four year old girl in Bareilly

Bareilly News: आंवला में नाबालिग लड़के ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 13 Nov 2023 11:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 11:24 AM IST
सार

आंवला इलाके में एक किशोर टॉफी दिलाने के बहाने चार साल की बच्ची को अपने साथ गया। उसने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची को खोजते हुए पहुंचे पिता को देख आरोपी भागने लगा। ग्रामीणों की मदद से पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
Minor boy tried to sexual abusing four year old girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव में तालाब किनारे खेल रही चार वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म की कोशिश की। घटना की जानकारी होने पर बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बच्ची के पिता ने बताया कि चार वर्षीय बेटी गांव के बच्चों के साथ घर के नजदीक तालाब किनारे खेल रही थी। कुछ देर बाद जब वह वहां पहुंचे तो बेटी नहीं दिखी। पूछने पर साथ खेल रहे बच्चों ने बताया कि एक लड़का टॉफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ लेकर जंगल की तरफ गया है। 
विज्ञापन


जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। मासूम बेटी ने रोते हुए मिली। ग्रामीणों की मदद से पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म 
क्योलड़िया थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में अकेला देख महिला के साथ गांव के ही दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि रात में गांव के रामकुमार, गुड्डू और राजकुमार घुस आए। रामकुमार और राजकुमार ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गुड्डू दरवाजे पर खड़ा होकर पहरा देता रहा। पति के लौटने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। तब रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed