फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister took cognizance of six-laning the route from Satellite to Bada Bypass

Bareilly News: सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक मार्ग को सिक्सलेन करने के लिए मंत्री ने लिया संज्ञान

Mon, 04 Sep 2023 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Minister took cognizance of six-laning the route from Satellite to Bada Bypass
बरेली। सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक 11.2 किमी मार्ग को सिक्सलेन करने का प्रस्ताव शासन में लंबित है। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने अब इसका संज्ञान लिया है। मुख्य अभियंता से बातचीत करके पहले उन्होंने सड़क की उपयोगिता समझी। फिर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मार्ग को सिक्सलेन करने के लिए 301 करोड़ रुपये चाहिए। मार्च 2023 में प्रस्ताव भेजा गया था पर शासन ने बजट नहीं दिया। शाहजहांपुर में शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री ने मुख्य अभियंता से पूछा कि बरेली के विकास से जुड़े कौन से प्रस्ताव ऐसे हैं, जिन पर काम जरूरी है। मुख्य अभियंता ने उन्हें बताया कि सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक मार्ग को सिक्सलेन करने के लिए मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सुझाव दिए हैं और प्रस्ताव शासन तक भेजा है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शासन स्तर से वह अड़चन को दूर कराने का प्रयास करेंगे, ताकि बजट का आवंटन हो सके और शहर को रफ्तार मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed