फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister Swatantradev Singh targeted the INDIA alliance in Bareilly

'सत्ता में फिर आएंगे मोदी ही': जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- 'इंडिया' गठबंधन से नहीं पड़ेगा कोई असर

Mon, 04 Sep 2023 06:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 06:49 PM IST
सार

सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए 'इंडिया' गठबंधन और सपा पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Minister Swatantradev Singh targeted the INDIA alliance in Bareilly
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : twitter

विस्तार

सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। हमारी सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने इंडिया गठबंधन और सपा पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


सपा मुखिया अखिलेश यादव आए दिन कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं? इस पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 2017 पहले बहन-बेटियों का दिन में भी सुरक्षित निकल पाना मुश्किल होता था। अब बताने की जरूरत नहीं है। हालात बदल चुके हैं। सभी जानते हैं कि योगी राज में कानून-व्यवस्था बेहतर है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: 2200 करोड़ की रामगंगा परियोजना काम जल्द शुरू होने के आसार, सिंचाई मंत्री ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड मिलने से आम जनता को पांच लाख रुपये तक का इलाज आसानी से मिल रहा है। हर घर को रसोई गैस मिल चुकी है। गरीबों को राशन मिल रहा है। बिजली-पानी भी मिल रहा है। 

उदयनिधि के बयान पर ये कहा 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि की ओर से सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से कोई असर नहीं पड़ता। जनता ऐसे बयानों को पहले भी कई बार खारिज कर चुकी है। सनातन धर्म का महत्व सभी जानते हैं।

रामगंगा परियोजना की समीक्षा 

सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उन्होंने रामगंगा बैराज परियोजना की समीक्षा की है। बरेली में 2200 करोड़ की रामगंगा सिंचाई परियोजना पर काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। जमीन अधिग्रहण के एवज में किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाना है, इसलिए लागत बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि परियोजना को बढ़ी हुई लागत के साथ मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।  इसके शुरू होने से किसानों को सिंचाई में बड़ी सुविधा मिल सकती है, इसलिए इस काम को करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed