फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister Suresh Khanna on Udayanidhi Stalin remark over Sanatan Dharma

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले: सनातन धर्म पर दक्षिण के नेताओं की बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण; बताया विकृत मानसिकता

Sun, 10 Sep 2023 06:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 06:43 PM IST
सार

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि दक्षिण के नेताओं के बयान विकृत मानसिकता का परिचायक है। सभी ने इसकी निंदा की है। भाजपा इस तरह के बयान पर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। 

विज्ञापन
Minister Suresh Khanna on Udayanidhi Stalin remark over Sanatan Dharma
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सनातन धर्म पर दक्षिण के नेताओं की बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। रविवार को बरेली पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जी-20 की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे पूरे विश्व में भारत का जयघोष हुआ है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री रविवार दोपहर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने उदयनिधि के बयान का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह विकृत मानसिकता का परिचायक है। सभी ने इसकी निंदा की है। भाजपा इस तरह के बयान पर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। इस मौके पर सांसद संतोष गंगवार और एमएलसी कुंवर महाराज सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों को जमीन दिलाएं अफसर: वित्त मंत्री

एक जिला एक उत्पाद योजना प्रदेश की सफलतम योजनाओं में से एक है। मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना और दूसरी ऋण योजनाओं की वजह से यूपी में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। छह वर्ष में निजी क्षेत्र में आठ लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। सरकारी क्षेत्र में पांच लाख लाख भर्तियां हुईं। अकेले पुलिस में 1.55 लाख भर्तियां हुई हैं। बरेली में निवेश के जो प्रस्ताव आए हैं, उन्हें अटकने न दें। किसी निवेशक को जमीन मिलने में दिक्कत है तो अधिकारी उसकी समस्या का समाधान कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed