UP: मंत्री जेपीएस राठौर बोले- कांग्रेस-सपा के संरक्षण में हो रही ट्रेन पलटाने की साजिश, इन्हीं से कनेक्शन
सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि ट्रेन की आवाजाही सुरक्षित करने के लिए पटरी के दोनों ओर दीवार नहीं बन सकती। जो लोग मोहब्बत की दुकान चलाने की बात करते हैं, उन्हीं के संरक्षित लोग इन गतिविधियों में लिप्त हैं।
विस्तार
प्रदेश सरकार में सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने रविवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि ट्रेन की आवाजाही सुरक्षित करने के लिए पटरी के दोनों ओर दीवार नहीं बन सकती। जो लोग मोहब्बत की दुकान चलाने की बात करते हैं, उन्हीं के संरक्षित लोग इन गतिविधियों में लिप्त हैं। कांग्रेस, सपा सब इसमें मिले हैं। आपराधिक तत्वों का हमेशा इनसे कनेक्शन मिलता है।
बोले कि ये लोग मठ मंदिरों को लेकर ये लोग आपत्ति दर्ज कराते हैं पर मदरसों में किस तरह की ट्रेनिंग हो रही है, इसकी जांच होती है तो रोना धोना शुरू कर देते हैं। जनता सब जानती है, आने वाले चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी। हाल ही में लोकसभा चुनाव में जनाधार कम होने पर बोले कि सपा, कांग्रेस ने जो झूठे वादे किए उससे मत प्रतिशत कम हुआ। कांग्रेस ने सरकार बनने पर जनता के खातों में खटाखट रुपये भेजने का वादा किया था, जहां सरकार बनी वहां वे दे नहीं पाए। काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है। 2027 का चुनाव निर्णायक साबित होगा।
'विवादित बयान देने से पहले सोच लें वरिष्ठ नेता'
तिरुपति मंदिर के प्रसाद के मामले को वृंदावन के प्रसाद से जोड़ने पर मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के बयान पर प्रभारी मंत्री ने आपत्ति दर्ज कराई। बोले कि विवादित बयान से पहले वरिष्ठ नेताओं को सोच लेना चाहिए। कहीं कोई घटना हो उसे वृंदावन, अयोध्या से जोड़ते हैं। माफियागिरी का पेटेंट समाजवादी पार्टी ने करा रखा है। कांग्रेस और सपा की हकीकत सब जानते हैं, आगे भी भाजपा का परचम रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.