{"_id":"6990a4e23b57cac6e101dcc6","slug":"minister-dr-arun-kumar-said-no-need-for-a-government-medical-college-in-bareilly-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार बोले- बरेली में सरकारी मेडिकल कॉलेज की जरूरत नहीं, यहां तीन निजी कॉलेज हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार बोले- बरेली में सरकारी मेडिकल कॉलेज की जरूरत नहीं, यहां तीन निजी कॉलेज हैं
Sat, 14 Feb 2026 10:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Feb 2026 10:10 PM IST
सार
वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है, लेकिन बरेली में इसकी जरूरत नहीं है। यहां पहले से ही तीन निजी मेडिकल कॉलेज हैं।
विज्ञापन
वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने प्रदेश सरकार के बजट की तारीफ में कसीदे पढ़े। दूसरी ओर बरेली में सरकार मेडिकल कॉलेज की जरूरत को नकार दिया। उन्होंने कहा कि बरेली में पहले से तीन निजी मेडिकल कॉलेज हैं। ऐसे में यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज की जरूरत नहीं है।
बरेली में प्रस्तावित क्रेटिकल केयर यूनिट के लखनऊ शिफ्ट हो जाने व 300 बेड अस्पताल को अब तक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में संचालित न होने पर डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है, लेकिन बरेली में इसकी जरूरत नहीं है।
मंत्री ने बजट को बताया बेहतरीन
उन्होंने प्रदेश सरकार के बजट को बेहतरीन बताया। कहा कि प्रदेश सरकार का बजट विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार ने किसान, मजदूर, नौजवान, बेरोजगार, व्यापारी, महिला सभी वर्गों का ध्यान रखा है। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए भी अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है।