{"_id":"65556efca4e39ebbc909a866","slug":"minimum-temperature-drops-by-two-degrees-due-to-cold-wind-in-bareilly-2023-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बरेली में दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, और सर्द हुई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बरेली में दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, और सर्द हुई रात
Thu, 16 Nov 2023 06:53 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Nov 2023 06:53 AM IST
सार
बरेली में रात में सर्द हवा से पारे में गिरावट जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पहाड़ी हवा के प्रवेश से तापमान के लुढ़कने का सिलसिला जारी है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से चार डिग्री नीचे जा पहुंचा। 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचे पारे ने रात में ठंड बढ़ा दी। आगे भी रात में ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बीते दिनों की बारिश और पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से पारे में ठिठुरन जारी है। दिन में धूप से अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 27 डिग्री के करीब दर्ज हो रहा है। इधर, रात में सर्द हवा से पारे में गिरावट जारी है। उन्होंने आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है। लिहाजा, सुबह और शाम कोहरा और घना होगा। लोगों को रात में सफर के दौरान एहतियात बरतने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
शहर में एक्यूआई 160 के पार
आतिशबाजी से हवा में मंडरा रहे धूल और धुएं के कण से फिलहाल निजात नहीं मिली है। बुधवार को शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 152 दर्ज हुआ। इसमें राजेंद्र नगर का एक्यूआई 138 और सिविल लाइंस का 166 रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी रोहित सिंह के मुताबिक तेज हवा चलने या हल्की बारिश से ही निजात मिलेगी। बताया कि वायु प्रदूषण से दोपहर में हल्की धुंध भी छा रही है।
विज्ञापन
बदलते मौसम में मरीज बढ़े
बदलते मौसम में सेहत के प्रति जरा सी बेपरवाही आपको बीमार बना सकती है। जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में से 30 फीसदी वायरल बीमारियों की चपेट में हैं। इनमें बच्चे और बुजुर्गों की तादाद ज्यादा है।
वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. अजय मोहन के मुताबिक बीते 10 दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। दिन में धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड हो रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हो रहा है। लिहाजा, सर्द-गर्म होने से लोग वायरल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।