{"_id":"68605c398fdc43f303008d62","slug":"milk-production-will-be-promoted-in-the-district-new-industries-will-be-established-bareilly-news-c-4-bly1015-671598-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिले में दुग्ध उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, स्थापित होंगे नए उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिले में दुग्ध उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, स्थापित होंगे नए उद्योग
विज्ञापन
बरेली। जिले के विकास, औद्योगीकरण, पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के तहत, सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री सोसाइटी की ओर से शनिवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम हुआ।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (दुग्ध विकास और पशुधन) धर्मपाल सिंह से उद्यमियों से कहा कि वह दुग्ध उत्पादन करने वालों के लिए विभागीय सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराए। उन्होंने युवाओं से इस क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
सस्ती भूमि का लाभ उठाने और सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली लगभग 35 प्रतिशत छूट का लाभ उठाने पर जोर दिया। बीएल एग्रो कामधेनु लिमिटेड के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि बरेली में पहले से ही छह डेयरी इकाइयां मौजूद हैं, फिर भी बाजार में दुग्ध उत्पादों की भारी मांग है। यह इस उद्योग में मुनाफे का संकेत है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के, दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में देवमूर्ति, आदित्य मूर्ति, वीरेंद्र स्वरूप अग्रवाल, रोहित खंडेलवाल, मोहित खंडेलवाल, विवेक शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा, नरेश कुमार मलिक समेत तमाम लौग मौजूद रहे। संवाद