फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Migrant laborers sent home after screening in Nariaval Mandi Samiti campus

नरियावल मंडी समिति परिसर में स्क्रीनिंग के बाद घर भेजे गए प्रवासी मजदूर

Fri, 22 May 2020 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Migrant laborers sent home after screening in Nariaval Mandi Samiti campus
पैदल घर जाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
बरेली। लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को लगातार बसों व श्रमिक ट्रेनों से उनसे गृह जनपद भेजा जा रहा है। ऐसे में दूसरे राज्यों से आ रही बसों से आए मजदूरों की यहां स्क्रीनिंग कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को टीपी नगर पहुंचे मजदूरों की स्क्रीनिंग कर उन्हें राज्य की बसों से आगे भेजा गया।
विज्ञापन

टीपी नगर में नरियावल मंडी समिति परिसर में बृहस्पतिवार को दूसरे राज्यों में फंसे करीब 900 मजदूर बसों से पहुंचे थे। इन्हें व्यवस्थाओं के मुताबिक नरियावल मंडी समिति परिसर में छोड़ा गया। यहां से इन्हें आगे ले जाने के लिए अन्य 30 बसों की इंतजाम किया गया था। यहां इन मजदूरों की स्क्रीनिंग के साथ ही खाना-पानी की भी व्यवस्था की गई। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए हर बस में 35-36 मजदूरों को बैठाया गया। यह मजदूर पीलीभीत, शाहजहांपुर, बस्ती व अन्य जिलों के थे। इनमें हरियाणा के भी कुछ मजदूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed