फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Metro of two coaches will run on two routes

Bareilly News: दो रूटों पर दौड़ेगी दो कोच की मेट्रो

Fri, 06 Dec 2024 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Metro of two coaches will run on two routes
बरेली। शहर के दो रूटों पर दो कोच की मेट्रो दौड़ेगी। इसके लिए भौगोलिक और टोपोग्राफी सर्वे पूरा हो गया है। 22 किलोमीटर लंबे दोनों रूटों पर 20 स्टेशन बनाए जाएंगे। स्थल तय कर लिए गए हैं। अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। अभी तक तैयार ड्राफ्ट और सर्वे रिपोर्ट का आकलन मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की निगरानी में इसी महीने यूपी मेट्रो और बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारी करेंगे। 5000 करोड़ रुपये की परियोजना के पूरा होने पर रोज करीब 15 हजार लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की निगरानी में रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) डीपीआर तैयार कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस माह के अंत तक डीपीआर का ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। अधिकारियों के सुझाव लेकर जरूरी बदलाव के बाद इसको अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद उसे मंजूरी के लिए राज्य व केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना धरातल पर उतर सकेगी। कोई अड़चन न आई तो वर्ष 2030 तक शहर में मेट्रो रेल दौड़ने लगेगी। वर्ष 2056 तक की जरूरतों के अनुसार इसका निर्माण कराया जाएगा। सर्वे के दौरान पिलर खड़े करने के लिए जमीन की मजबूती परखी जा चुकी है।
विज्ञापन

पटेल चौक से कोहाड़ापीर रोड क्रॉसिंग के बीच मेट्रो को भूमिगत बनाया जाना है। इसके लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग आदि के लिए भी आकलन पूरा हो चुका है। मेट्रो के रखरखाव और संचालन के लिए डिपो भी बनाया जाना है। इसके लिए 100 फुटा रोड पर जमीन प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट एक (ब्लू लाइन : 12.5 किमी) : बरेली जंक्शन, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, सेटेलाइट बस अड्डा, बीसलपुर चौराहा. तुलसीनगर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, सौ फुटा क्राॅसिंग, फीनिक्स मॉल, सन सिटी, फन सिटी। (11 स्टेशन)
रूट नंबर दो (रेड लाइन : लंबाई 9.5 किमी) : चौकी चौराहा, पटेल चौक, कुतुबखाना मार्केट, कोहाड़ापीर रोड क्रॉसिंग, डीडीपुरम चौराहा, सब्जी मंडी, आईवीआरआई, नार्थ सिटी एक्सटेंशन, फन सिटी। (9 स्टेशन)


मेट्रो रेल परियोजना के लिए सर्वे कराया गया है। डीपीआर का ड्राफ्ट महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। - मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed