{"_id":"673bb8914bc98fe3580d97e4","slug":"methodist-and-youth-played-a-draw-walkover-to-madico-fc-bareilly-news-c-4-bly1015-523868-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मैथोडिस्ट व यूथ ने ड्रा खेला, मैडिको एफसी को वॉकओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मैथोडिस्ट व यूथ ने ड्रा खेला, मैडिको एफसी को वॉकओवर
विज्ञापन
बरेली। जिला फुटबाल लीग के तीसरे दिन सोमवार को मैथोडिस्ट व यूथ के बीच खेला गया मुकाबला ड्रा रहा। वहीं, आईवीआरआई की टीम के न आने की वजह से मैडिको एफसी को वॉकओवर मिल गया।
आईवीआरआई मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में मैथोडिस्ट व यूथ के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमें हाफ टाइम तक गोल नहीं कर पाईं। मुकाबले में कई बार गर्मागर्मी की स्थिति भी खिलाड़ियों के बीच बनी। इसको लेकर रेफरी ने मैथोडिस्ट के शुभम सिंह, अनुराम व उज्जवल व यूथ टीम के शान को पीला कार्ड दिखाया।
दूसरे हाफ में भी दोनों ही टीमों ने कई प्रयास किए मगर उन्हें गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान सचिव मून रौबिंसन, महेश चंद्र, चंद्र कुमार, सुजय कुशवाहा, डेविड आदि मौजूद रहे। संवाद