फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MES office power cut due to fault in cable box

Bareilly News: केबल बॉक्स में फॉल्ट से एमईएस कार्यालय की बिजली गुल

Sun, 06 Oct 2024 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
MES office power cut due to fault in cable box
बरेली। हाईटेंशन लाइन के केबल बॉक्स में फॉल्ट होने के कारण शनिवार को कैंट स्थित मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) कार्यालय समेत आवासीय कॉलोनी आदि इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर अभियंताओं की टीम जुट गई, पर फॉल्ट ठीक नहीं हो सका। ऐसे में वैकल्पिक लाइन से आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

कैंट स्थित एमईएस का 6,000 किलोवाट का बिजली कनेक्शन है। इससे कार्यालय समेत आवासीय कॉलोनी को आपूर्ति की जाती है। वीआईपी इलाके की एचटी लाइन के केबल बॉक्स में शनिवार सुबह फॉल्ट हो गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। इस बारे में पता लगने पर एसडीओ और जेई समेत टीम मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक फॉल्ट ही नहीं मिला। इसके बाद प्रभारी अधीक्षण अभियंता महावीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वैकल्पिक लाइन से आपूर्ति चालू कराई। उन्होंने बताया कि फॉल्ट के कारण समस्या हुई थी। ज्यादा देर आपूर्ति बाधित नहीं रही।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर व सुभाषनगर में हुई कटौती
राजेंद्रनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में शनिवार को मरम्मत के कार्य किए गए। इस दौरान वहां सुबह 11 से शाम चार बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। डीडीपुरम, एकता नगर, जनकपुरी, आवास-विकास, गुप्ता चौराहा, इंदिरानगर और शील चौराहा इलाकों में उपभोक्ताओं ने पांच घंटे तक कटौती का सामना किया। इधर, सुभाषनगर उपकेंद्र के इलाकों में शनिवार को भी समस्या बनी रही। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कई इलाकों में कटौती की गई। दो बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद शाम पांच बजे के बाद बिजली आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed