फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mercury three degrees and rolled, pulled back the fog and cold

पारा तीन डिग्री और लुढ़का, कोहरे और ठंड ने निकाला दम

Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mercury three degrees and rolled, pulled back the fog and cold
Mercury three degrees and rolled, pulled back the fog and cold - फोटो : सुधीर कुमार, अमर उजाला, बरेली
पांच दिनों से मौसम में बदलाव के बाद बढ़ी ठिठुरन से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार देर शाम से ही कोहरे ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया था। शुक्रवार सुबह भी इसका असर दिखाई दिया। लोग उठे तो कोहरे की चादर ढकी हुई थी। दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। तापमान में गिरावट के चलते ठंडी हवाएं भी मुसीबत बनी रही। जिंदगी की रफ्तार थमी रही। लोग घरों में ही कैद रहे। बुधवार की की अपेक्षा बृहस्पतिवार को पारा तीन डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर स्थिर रहा। कोहरे की वजह से दृश्यता भी कम हो गई है। 20 मीटर की दूरी भी बड़ी मुश्किल से दिख रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत बरेली में अभी और गलन बढ़ेगी साथ ही तापमान भी घटेगा। घना कोहरा अभी कम नहीं होगा। 
विज्ञापन


शिमला और जम्मू से ठंडा अपना शहर
बरेली। अपने शहर की ठंड तो शिमला और जम्मू को भी पीछे छोड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने का क्रम जारी है। हांड़ कंपाने वाली ठंड सुबह से लेकर शाम तक बनी हुई है। रात का तापमान भी दोनों पहाड़ी इलाकों के मुकाबले नीचे रहा। इसके चलते बरेली और आसपास में ठंड की वजह से लोग कांपते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


बरेली का तापमान
अधिकतम 14.8 -9, न्यूनतम     8.0  -2
शिमला का तापमान
अधिकतम 20.6 +6, न्यूनतम    12.1  +6
जम्मू का तापमान
अधिकतम  24.4 +, न्यूनतम      9.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed