{"_id":"585ae5134f1c1b1864e3b267","slug":"mercury-rolled-up-in-day-thaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का, दिन में बढ़ी गलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का, दिन में बढ़ी गलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mercury rolled up in day thaw
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों से खिल रही धूप के बाद बुधवार को दिन का पारा लुढ़का। धूप में पिछले दिन वाली चिलचिलाहट नहीं दिखी। पूरे दिन गलन रही। हालांकि कोहरे से जरूर निजात मिली। रात में भी कोहरे का असर कम रहा। पिछले दो रातों के मुकाबले बुधवार की रात भी काफी ठंडी रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिन और रात में पारा और लुढ़केगा। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 25.5 और न्यूनतम 8.3 डिग्री सेल्सियस था मंगलवार को लुढ़ककर अधिकतम 23.5 पर आ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 8.5 रहा जो पिछले दिन से 0.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। बुधवार को तापमान में काफी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री जो पिछले दिन से 1.5 ज्यादा रहा। न्यूनतम 7.9 डिग्री जो कि पिछले दिन से 0.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
पिछले तीन दिन का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
बुधवार 22 7.9
मंगलवार 23.5 8.5
सोमवार 25.5 8.3
विज्ञापन
पिछले तीन दिन का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
बुधवार 22 7.9
मंगलवार 23.5 8.5
सोमवार 25.5 8.3