फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mercury rises five degrees from the sun, now the fog will haunt

धूप से पांच डिग्री चढ़ा पारा, अब सताएगा कोहरा

Fri, 11 Feb 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Mercury rises five degrees from the sun, now the fog will haunt
बरेली। बुधवार को दिन भर हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को धूप खिलने से सर्द मौसम से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़त दर्ज हुई, लेकिन सामान्य से चार डिग्री कम ही रहा। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में शुक्रवार को शीतलहर चलने और फिर प्रतिदिन सुबह-शाम घना कोहरा होने की आशंका है। नमी सौ फीसदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक बारिश के बाद बुधवार देर रात से ही आसमान साफ हो गया था, इससे बृहस्पतिवार को निकली चटख धूप ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। उन्होंने बताया कि अब अगले पांच दिन तक सुबह- शाम घना कोहरा होने और दिन में धूप के साथ शीतलहर चलने की आशंका है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.01 डिग्री और न्यूनतम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed