{"_id":"6a442b117b60aa49d603affb","slug":"mercury-drops-following-first-pre-monsoon-rain-baheri-drenched-bareilly-news-c-4-bly1053-915902-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्री-मानसून की पहली बारिश से ठंडा पड़ा पारा, बहेड़ी तरबतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्री-मानसून की पहली बारिश से ठंडा पड़ा पारा, बहेड़ी तरबतर
विज्ञापन
बरेली। प्री-मानसून की दस्तक ने पिछले तीन सप्ताह से तप रहे पारा को मंगलवार को जमकर भिगोया। अधिकतम तापमान में 10 डिग्री गिरावट से उमस और गर्मी से राहत मिली। बहेड़ी में सर्वाधिक 157 मिमी बारिश हुई। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से अगले सप्ताह भर बारिश से राहत के आसार जताए हैं।
जिले में मंगलवार को प्री-मानसून ने दस्तक दी। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। तड़के चार बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश सुबह 10 बजे तक जारी रही। बारिश से न्यूनतम पारा में चार डिग्री गिरावट हुई। यह सामान्य से दो डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोपहर एक बजे फिर करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री गिरकर सामान्य से सात डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी 20 फीसदी बढ़त के बाद 80 फीसदी पहुंचने से गर्म हवा थमी।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के साथ पहाड़ों पर मंडरा रहे बादलों ने मैदानी इलाकों में बारिश शुरू की है। अनुकूल माहौल यानी निम्न वायुदाब का क्षेत्र बने रहने पर सप्ताह भर राहत मिलेगी। बरेली में मानसून दो दिन बाद आएगा।
त्वचा और मच्छरजनित रोगों से बचाव को रहें तैयार
फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेयी के मुताबिक, जगह-जगह जलभराव से मच्छरजनित रोग फैल सकते हैं। खानपान में बेपरवाही से उल्टी, दस्त की आशंका है। इसलिए लोगों को साफ पानी पीने को कहा है। वहीं, बारिश में भीगने पर गीले कपड़े तुरंत बदलने चाहिए, ताकि फंगल इंफेक्शन से बचाव हो सके।
मौसम इनपुट
27.8
23.4
धूप निकलेगी। बादल छाएंगे। बारिश के आसार हैं।
सुबह 5:19
शाम 7:14