फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mercury changed its course in May, the heat made it miserable

Bareilly News: मई में पारे ने बदली चाल, गर्मी ने किया बेहाल

Tue, 16 May 2023 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Mercury changed its course in May, the heat made it miserable
बरेली। मई में तापमान लगातार 38.7-39.8 डिग्री सेल्सियस होने के कारण भीषण गर्मी के बीच गर्म हवा झुलसाने का काम कर रही हैं। दोपहर के समय लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को सुबह हल्के बादल मंडराए मगर दिन में तेज धूप ने लोगों को पसीने से तरबतर कर बेहाल किया।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान संस्थान से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले दिनों शहर पर पश्चिमी विक्षोभ मंडराने से बादल मंडराए थे। अनुकूल माहौल बनने पर रिकॉर्ड बारिश भी हुई थी। उच्च वायुदाब बने रहने से बारिश का माहौल नहीं बना, लेकिन बादलों के मंडराने से राहत मिलती रही। करीब दस दिन पहले हवा की दिशा पूर्व दक्षिण पूर्व होने से बादल छंटे और पहाड़ों की हवा का प्रवेश थमा। नतीजा, हवा में मौजूद नमी का स्तर गिरता रहा। अब पारा बढ़ने लगा है। दस दिनों में करीब सात डिग्री की बढ़त दर्ज कर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। जबकि रात का तापमान में तीन डिग्री की बढ़त हुई है। आने वाले दिनों मेें भी राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 23.4 डिग्री सामान्य स्तर पर रहा। हवा में नमी 41 फीसदी और गति छह किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। दिन भर धूल भरी हवाएं चलती रहीं। प्रदूषण का स्तर सिविल लाइंस में 117 और राजेंद्र नगर में 91 दर्ज किया गया। जो सामान्य स्तर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

पिछले दस दिनों का तापमान डिग्री सेल्सियस में
तिथि अधिकतम न्यूनतम
15 मई 38.7 23.4
14 मई 39.3 20.9
13 मई 38.5 19.5
12 मई 37.1 16.8
11 मई 34.9 18.3
10 मई 36.3 19.8
09 मई 36.4 21.2
08 मई 35.8 21.7
07 मई 34.5 20.7
06 मई 32.1 19.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed