फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Merchant Navy ship engineer riding a scooter dies after being hit by a truck.

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार मर्चेंट नेवी शिप इंजीनियर की मौत

Tue, 07 Jul 2026 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Merchant Navy ship engineer riding a scooter dies after being hit by a truck.
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में वीरांगना चौराहे के पास ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में मर्चेंट नेवी शिप इंजीनियर ऋषि अरविंदो की मौत हो गई। उनका दोस्त शुभम पाठक घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि सोमवार तड़के करीब पौने चार बजे वीरांगना चौराहे से लगभग सौ मीटर आगे सेंट मारिया स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि सड़क के बीच एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा है।
विज्ञापन

उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर मोर्चरी में शव रखवा दिया। कैंट पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसकी फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य जगहों पर भेजी थीं। सूचना मिली कि दुर्घटना में मरने वाले शख्स के साथ शुभम पाठक भी था। उसका इलाज शाहदाना के पास एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

दोस्त से पूछताछ में खुली हकीकत
शाम को पुलिस निजी अस्पताल पहुंची तो पता चला कि शुभम पाठक निजी वार्ड में भर्ती है। शुभम ने पुलिस को बताया कि ऋषि अरविंदो उसका दोस्त था। रविवार रात आठ बजे ऋषि उसके घर आया था। दोनों ने घर पर खाना खाया। रात करीब डेढ़ बजे वे दोनों शुभम की स्कूटी से कैंट में घूमने गए थे। वीरांगना चौक के पास एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिरकर बेहोश हो गए। होश आने पर शुभम ने ऋषि अरविंदो को वहां नहीं देखा तो वह अपनी स्कूटी से घर चला गया और परिवार के लोगों ने सुबह उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।


--

अवकाश पर घर आया था इंजीनियर
कैंट पुलिस ने शुभम से नंबर लेकर ऋषि के परिजनों को सूचना दी। वह पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे और मृतक की पहचान ऋषि अरविंदो के रूप में की। बताया कि वह नवादा जोगियान, दुर्गा नगर का निवासी था। परिवार के मुताबिक ऋषि प्राइवेट शिप कंपनी में मेंटीनेंस इंजीनियर था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल के फुटेज चेक करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed