फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mental health and wellness rankings released, Ruvivi tops platinum band category

Bareilly News: मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण रैंकिंग जारी, प्लैटिनम बैंड श्रेणी में रुविवि अव्वल

Mon, 02 Sep 2024 05:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Mental health and wellness rankings released, Ruvivi tops platinum band category
- मानसिक तनाव रहित, सामाजिक जागरूकता समेत बेहतर शैक्षिक वातावरण बना वजह
विज्ञापन


बरेली। मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिहाज से बेहतर शैक्षिक माहौल के तौर पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्लैटिनम बैंड श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षक, अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया है।
कुलपति का कहना है कि सामूहिक प्रयास की वजह से ही यह संभव हो पाया। बताया कि इस वर्ष देश भर से 79 उच्च शिक्षण संस्थानों ने रैंकिंग के लिए भाग लिया। इससे प्रतिद्वंद्विता अधिक रही। रुविवि को तनाव मुक्त शैक्षिक माहौल बनाने के लिए नवाचार लागू करने का लाभ मिला। स्मार्ट क्लास, इंक्यूबेशन सेंटर, सांस्कृतिक गतिविधि, छात्र कल्याण, प्लेसमेंट सेल, इंटरनेशनल रिलेशंस व अन्य गतिविधियों की शुरुआत भी वजह रही।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह के मुताबिक एमएचडब्ल्यू-2024 रैंकिंग चार बैंडों में वर्गीकृत रही। प्लैटिनम, डायमंड प्लस एडवांस्ड, डायमंड और गोल्ड प्लस एडवांस्ड। प्लेटिनम बैंड उच्चतम श्रेणी है। जो शैक्षिक क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रदान किया गया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed