फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mental fitness is as important as physical fitness.

Bareilly News: शारीरिक के साथ ही मानसिक दक्षता भी जरूरी

Tue, 26 May 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 26 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mental fitness is as important as physical fitness.
बरेली। जब तक बेटियां चुप रहती हैं, लोग उन्हें कमजोर समझते हैं। इसलिए जितना शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी है, उतनी ही जरूरत मानसिक रूप से भी मजबूत होने की है।
विज्ञापन

ये बातें अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी व प्रशिक्षक साक्षी बोरा ने सुरेश शर्मा नगर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कहीं। साक्षी व उनकी साथी नीशू भारद्वाज ने छात्राओं को अलग-अलग तरह से आत्मरक्षा के पैंतरे सिखाए। आपात स्थिति का सामना होने पर उससे निकलने के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक साक्षी ने छात्राओं को डाउन साइड व अप साइड पंच मारने के बताया। उन्होंने नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को पंच बनाने, किक करने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी ने बताया कि यदि कोई खींचकर जमीन पर गिरा ले तो उसके दोनों कानों पर दोनों हाथों से एक साथ मारना है। इससे वह सुनने की क्षमता भी खो सकता है।

महिला शिक्षिकाओं ने भी घरेलू हिंसा से जुड़ी कई बातों पर चर्चा की। इस दौरान पल्लवी सिंह, पूर्णिमा शर्मा, कोमल मलिक, रेनू गोयल, कंचन वर्मा, विनीता सिंह, कोमल गंगवार, ज्योति सक्सेना उपस्थित रहीं।

व्यायाम ही बनाएगा मजबूत सवाल: यदि चार-पांच लोग एक साथ हमला करें तो स्वयं को कैसे बचाएं- सिद्धि, छात्रा
जवाब: सबसे पहले एक व्यक्ति ही हमला करता है। यदि एक पर ही आप ठीक से हमला कर दो तो बाकी डरने लगते हैं। इससे बचने का अवसर मिलता है।

सवाल: क्या घर पर नृत्य करना भी शारीरिक गतिविधि में आता है- वर्णिका, छात्रा
जवाब : ये आपकी कैलोरी तो नष्ट करेगा, मगर आपको मजबूत व्यायाम ही बना सकता है। ऐसे में व्यायाम जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed