फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Men trapped in misconceptions... Full responsibility on half the population

Bareilly News: भ्रांतियों में जकड़े पुरुष... आधी आबादी पर पूरी जिम्मेदारी

Sat, 29 Jul 2023 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 29 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Men trapped in misconceptions... Full responsibility on half the population
बरेली। जनसंख्या नियंत्रित कर परिवार को खुशहाल बनाने की जिम्मेदारी से पुरुष भाग रहे हैं। परिवार नियोजन का जिम्मा सिर्फ आधी आबादी के कंधों पर ही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। वर्ष 2022-23 में मंडल के चारों जिलों में 10,890 महिलाओं के सापेक्ष महज 71 पुरुषों ने ही नसबंदी का विकल्प चुना। यह आंकड़ा पुरुषाें की मानसिकता और स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे जागरूकता अभियानों को आईना दिखा रहा है।
विज्ञापन

परिवार नियोजन में मंडल के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिलों में पुरुषों की भागीदारी महिलाओं के सापेक्ष कई गुना कम है। मंडलीय परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधक नीतीश के मुताबिक शारीरिक बनावट के हिसाब से पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी की अपेक्षा सरल और सुरक्षित है। लिहाजा, पुरुषों को परिवार पूरा होने पर परिवार नियोजन के स्थायी साधन को अपनाना चाहिए। नसबंदी से पुरुषाें में कोई कमी नहीं आती। भ्रांतियों को तोड़ने के लिए पुरुषों को आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन


साल दर साल बढ़ रहे नसबंदी के आंकड़े
वर्ष 2022-23 में 10,890 महिलाओं और 71 पुरुषों ने नसबंदी कराई। क्रमवार वर्ष 2021-22 में 9,775 महिलाओं, 61 पुरुषों, वर्ष 2020-21 में 9,178 महिलाओं, 21 पुरुषाें की नसबंदी हुई थी। सरकार की ओर से पुरुष नसबंदी के लिए तीन हजार और महिला नसबंदी के लिए दो हजार रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मर्दानगी पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता
पुरुष नसबंदी से मर्दानगी प्रभावित नहीं होती। बगैर चीरा और टांके के नसबंदी होती है, फिर पुरुष घर जा सकते हैं और दो-तीन दिन बाद सामान्य तरीके से कार्य कर सकते हैं। सात दिन बाद साइकिल चला सकते हैं।


महिलाओं के लिए सुझाव
महिलाएं जिन्हें बच्चे नहीं चाहिए, वे मिनीलैप, दूरबीन विधि से नसबंदी करा सकती हैं। माहवारी शुरू होने या प्रसव के सात दिन के अंदर नसंबदी की जा सकती है। सिजेरियन डिलीवरी या गर्भपात के समय भी नसबंदी कराई जा सकती है। नसबंदी के दो दिन बाद दैनिक कार्य किए जा सकते हैं।

जिलेवार नसबंदी आंकड़ा
जिला
वर्ष 2022-23 वर्ष 2021-22 वर्ष 2020-21
महिला पुरुष महिला पुरुष महिला पुरुष
बरेली 3,570
14 2,936 14 2,435 05
शाहजहांपुर 3,302
28 3,001 29 3,047 07
बदायूं
2,340
17 2,318 05 1,975 03
पीलीभीत 1,678
12 1,520 13 1,721 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed