फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Memorize equations by writing them, also draw necessary pictures.

Bareilly News: समीकरणों को लिखकर करें याद, जरूरी चित्र भी बनाएं

Wed, 07 Feb 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 07 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Memorize equations by writing them, also draw necessary pictures.
बरेली। रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र में बेहतर अंक हासिल करने के लिए जरूरी है कि विद्यार्थी रासायनिक अभिक्रियाओं को समझें। उत्तर लिखते समय संबंधित समीकरण भी लिखें। जरूरी हो तो चित्र भी बनाएं। समीकरणों को लिखकर याद करें। इससे आपको बेहतर अंक मिलेंगे। रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. गौरी शंकर ने परीक्षार्थियों को ये सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर लेखन से अच्छे अंक मिलना तय है। परीक्षा के दौरान अनावश्यक चीजें बिल्कुल न लिखें। इसके अलावा भी उन्होंने विद्यार्थियों को कई जरूरी सुझाव दिए।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- तैयारी के दौरान सभी विषयों को समय दें।
- जितना पढ़ें उसे लिखने का अभ्यास करें।
- परीक्षा के समय नया टॉपिक न पढ़ें।

इस तरह दें परीक्षा- सभी प्रश्नों को पहले अच्छी तरह से पढ़ें।
- लिखावट सुंदर व सुस्पष्ट हो।
- हर प्रश्न को महत्व के मुताबिक समय दें।
महत्वपूर्ण टॉपिक
हाईस्कूल : कार्बन और उसके यौगिक, कार्बन की संरचना, आईयूपीएसी संरचना, मीथेन, एथेन, एथिलीन व एसिटलीन बनाने की प्रयोगशाला विधि, अम्ल, क्षार तथा लवण और रसायन विज्ञान की दैनिक जीवन में उपयोगिता।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट : कार्बनिक रसायन की अभिक्रियाएं, कर्बिल एमीन अभिक्रिया, एल्डॉल संघनन, कैनिजारो अभिक्रिया, हैलो फॉर्म अभिक्रिया और फ्रीडल क्राफ्ट क्रिया। महत्वपूर्ण रसायनिक अंत: परिवर्तन में फिनॉल से फीनॉफ्थेलीन बनाने का समीकरण, नाइट्रोबेंजीन से फेनिल हाइड्रॉक्सिल एमीन बनाने का समीकरण, क्लोरोबेंजीन से डीडीटी बनाने का समीकरण, मेथिल एमीन से एथिल एमीन बनाने की विधि। बर्नर का सिद्धांत, लेंथेनाइड संकुचन। अभिक्रिया की कोटि तथा आणविकता में अंतर। विद्युत अपघटनी सेल और गैलवेनी सेल में अंतर। डीएनए तथा आरएनए में अंतर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed