फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega block started in Jammutavi, 12 trains canceled till first week of March

Bareilly News: जम्मूतवी में मेगा ब्लॉक शुरू, मार्च के पहले सप्ताह तक 12 ट्रेनें निरस्त

Sun, 26 Jan 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mega block started in Jammutavi, 12 trains canceled till first week of March
बरेली। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन के पुर्नविकास के लिए मेगा ब्लॉक शनिवार से शुरू हो गया है। मार्च के पहले सप्ताह तक रहने वाले मेगा ब्लॉक के दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली 12 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त कर दिया गया है। चार अन्य ट्रेनों का विजयपुर जम्मू से जम्मूतवी स्टेशन के बीच नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेनों के निरस्तीकरण के साथ ही रेलवे ने यात्रियों को रिफंड करना शुरू कर दिया है। निरस्त की गईं ट्रेनों में वह ट्रेनें भी शामिल हैं जिनको कोहरे के कारण 28 फरवरी तक निरस्त किया गया था। इन ट्रेनों का संचालन एक मार्च से शुरू होना था, लेकिन ब्लॉक के कारण निरस्तीकरण बढ़ा दिया गया है। निरस्त की गईं सभी ट्रेनें लंबी दूरी की हैं। 12 ट्रेनों को निरस्त किए जाने के बाद बाकी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। प्रयागराज महाकुंभ के कारण सभी ट्रेनें पहले से फुल चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन


----------
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
- 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 26 जनवरी, दो, नौ 16, 23 फरवरी व दो मार्च को निरस्त।
- 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस 29 जनवरी, पांच, 12, 19, 26 फरवरी व पांच मार्च को निरस्त।
- 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस नौ, 16, 23 फरवरी व दो मार्च को निरस्त।
- 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस सात, 14, 21 व 28 फरवरी को निरस्त।
- 12210/09 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस तीन व चार मार्च को निरस्त।
- 12587/88 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व आठ मार्च को निरस्त।
- 15098/97 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस चार और छह मार्च को निरस्त।
- 15651/52 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व पांच मार्च को निरस्त।



-----------
जम्मूतवी तक नहीं जाएंगी ये ट्रेनें-

12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 27 जनवरी, तीन, 10, 17, 24 फरवरी को, 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 जनवरी, छह, 13, 20, 27 फरवरी को, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 27 जनवरी, तीन, 10, 17, 24 फरवरी को 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 29 जनवरी, पांच, 12, 19, 26 फरवरी को विजयपुर जम्मू-जम्मूतवी स्टेशन के बीच निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed