फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meeting of energy minister

ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक

Fri, 03 Sep 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Meeting of energy minister
बरेली। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस कर जिले में बिजली की सप्लाई की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में पावर कॉरपोरेशन के उपखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। बृहस्पतिवार को पूरे दिन पावर कॉरपोरेशन में समीक्षा बैठक की तैयारियां की जाती रहीं।
विज्ञापन

करीब चार महीने से जिले में बिजली सप्लाई का सिस्टम पटरी से उतरा हुआ है। ट्रांसमिशन से पूरी बिजली मिलने के बाद भी लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की वजह से लोगों को घंटों कटौती झेलनी पड़ रही है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि न होने और जर्जर तार न बदले जाने से आंधी-बारिश में पूरे जिले में घंटों बिजली गुल हो जाना आम बात है। उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल भी नहीं मिल पा रहे हैं। माना जा रहा है कि बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से ये मुद्दे उठाए जा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने सभी अभियंताओं को बैठक में हिस्सा लेने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed