{"_id":"5d49daec8ebc3e6cd05ac494","slug":"meeting-bareilly-news-bly3715174102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी जलशक्ति अभियान की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी जलशक्ति अभियान की समीक्षा बैठक
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में चल रहे जलशक्ति अभियान की हकीकत परखने बुधवार को संयुक्त सचिव रविंद्र अभियान की समीक्षा बैठक करेंगे। संयुक्त सचिव की समीक्षा बैठक के बाबत नगर निगम में मंगलवार को दिन भर फाइल दुरुस्त करने का दौर चलता रहा। संयुक्त सचिव सुबह नौ से दस बजे तक समीक्षा बैठक करने के बाद बदायूं रवाना हो जाएंगे।
पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि नगर निगम में जलशक्ति अभियान के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार शुरू हो गया है। साथ ही, वार्डों में भी जलशक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव बदायूं से 8 अगस्त को बरेली आएंगे। चल रहे कार्यों का दौरा करने के बाद शाम को दिल्ली लौटेंगे।