{"_id":"6a70ec19863945b53b042afc","slug":"meet-and-shivansh-selected-for-cbse-national-competitions-bareilly-news-c-4-bly1015-938293-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मीत और शिवांश का सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मीत और शिवांश का सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन
Tue, 04 Aug 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर के दो छात्रों मीत सिंह गिल और शिवांश चौरसिया का सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। मीत ने रजत पदक जीता, जबकि शिवांश ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
12वीं के छात्र मीत सिंह गिल ने सीबीएसई क्लस्टर-19 बालक एथलेटिक्स चैंपियनशिप–2026 में रजत पदक जीता। उन्होंने अंडर-19 शॉट पुट स्पर्धा में 14.21 मीटर का थ्रो किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अक्तूबर में पंजाब में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। कक्षा सातवीं के छात्र शिवांश चौरसिया ने सीबीएसई नॉर्थ जोन तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अंडर-14 बालक वर्ग की सौ मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में यह उपलब्धि एक मिनट 25.54 सेकंड में हासिल की। उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भोपाल, मध्य प्रदेश में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मीत और शिवांश दोनों जीडी गोयंका के विद्यार्थी हैं। विद्यालय की प्रबंधक अंशु सिंह गौतम और यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने छात्रों को बधाई दी। प्रधानाचार्य राजेश कुमार कृष्णन, मुख्य परिचालन अधिकारी जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव और खेल प्रमुख शुभम बलियान ने भी दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।