फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Medical officers were warned, careless ASHA workers will be removed

Bareilly News: चिकित्साधिकारियों को चेताया, हटेंगी लापरवाह आशा कार्यकर्ता

Sat, 27 Jul 2024 05:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Medical officers were warned, careless ASHA workers will be removed
बरेली। नियमित टीकाकरण, ग्राम्य स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस डेटा मॉनीटरिंग, जननी सुरक्षा कार्यक्रम समेत अन्य योजना की प्रगति कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कम रही। कई ब्लॉकों में आशा कार्यकर्ताओं की ओर से कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, शहरी क्षेत्र की 12 आशाओं को हटाने का प्रस्ताव भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से रखा गया।
विज्ञापन

सीएचसी चिकित्साधिकारियों को अगले माह की बैठक तक कार्य में प्रगति न मिलने पर कार्रवाई के लिए चेताया। सीएमओ को जो आशा कार्यकर्ता कार्य नहीं कर रहीं, उन्हें पहले नोटिस देने और सुधार न होने पर हटाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में यह हिदायत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने दी। नियमित टीकाकरण समीक्षा में सीएचसी बिथरी चैनपुर, नदौसी, पीरबहोड़ा, फरीदपुर, आंवला का प्रतिशत कम रहा।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने कम जांच वाली सीएचसी, पीएचसी की प्रगति शून्य होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पीएमएसए में ब्लॉक भोजीपुरा की उपलब्धि कम होने पर अप्रैल से जून तक हुए अल्ट्रासाउंड का रिकॉर्ड लेकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुड़िया नवी बक्स के चिकित्सा अधीक्षक को सीएचसी मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, सभी स्टाफ की सूची फोटो समेत जिला मुख्यालय पर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगति शून्य मिली तो अब प्रतिकूल प्रविष्टि
स्वास्थ्य कार्यक्रमों की वित्तीय समीक्षा में कुछ नगरीय स्वास्थ्य इकाईयों की प्रगति शून्य मिलने पर जिलाधिकारी ने अगली बैठक में भी रिपोर्ट शून्य मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी। बैठक में झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा कार्यक्रम में भुगतान का लक्ष्य सीएचसी आंवला और जिला महिला चिकित्सालय में कम मिलने पर 15 दिन में 90 फीसदी भुगतान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed