फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Medals advance the world of sports, opening doors to careers

Bareilly News: पदक से आगे बढ़ी खेलों की दुनिया, खुल रहे कॅरिअर के द्वार

Thu, 26 Feb 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Medals advance the world of sports, opening doors to careers
बरेली। एक समय था जब खेलों को महज जीत, हार और पदकों तक सीमित समझा जाता था, लेकिन बदलते दौर में खेलों की परिभाषा बदल गई है। अब खेल केवल शौक या प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त कॅरिअर का विकल्प बनकर उभरा है। मैदान पर प्रदर्शन के साथ-साथ कोचिंग, फिटनेस ट्रेनिंग, खेल प्रबंधन और खेल कोटे के जरिए सरकारी सेवाओं में भी युवाओं के लिए व्यापक अवसर तैयार हो रहे हैं। जिले के कई युवा खिलाड़ी इसी सोच के साथ अपने भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।
विज्ञापन



- ग्वालियर से कर रही हैं बीपीएड
संजय नगर निवासी मनीषा गंगवार क्रिकेट में अपना कॅरिअर संवार रही हैं। वह वर्तमान में ग्वालियर से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) की पढ़ाई कर रही हैं और प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वर्ष 2024 में टी-20 विश्व कप के दौरान उन्होंने शैफाली वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी देखी, जिससे उनका रुझान क्रिकेट की ओर बढ़ा। कुछ समय पेशेवर तौर पर खेलने के बाद उन्होंने कोचिंग को कॅरिअर के रूप में अपनाने का निर्णय लिया। बैटिंग ऑलराउंडर के रूप में खेलते हुए वह मानती हैं कि बीपीएड की पढ़ाई उन्हें भविष्य में एक सफल कोच बनने में मदद करेगी।
विज्ञापन



- एनआईएस पटियाला से कर रहे हैं पढ़ाई
रोड नंबर-7 निवासी राजेश यादव एथलेटिक हैं। वह 800 और 1500 मीटर दौड़ के साथ पांच किलोमीटर मैराथन में भाग लेते हैं। खेलों में आने का उनका उद्देश्य इंडियन आर्मी में चयन पाना था। बेहतर प्रशिक्षण के लिए वह एनआईएस पटियाला से तैयारी कर रहे हैं। राजेश राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। उनका मानना है कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती देता है, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाता है, जो सेना और अन्य सरकारी सेवाओं में चयन के लिए बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहे सत्यम
शास्त्री नगर निवासी सत्यम सिंह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से आर्मी में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं। वह शूटिंग और एथलेटिक्स दोनों में सक्रिय हैं। उनके पिता सेना में मेजर पद पर कार्यरत थे और परिवार की प्रेरणा से ही उन्होंने खेल को अपने कॅरिअर का आधार बनाया। सत्यम खेल कोटे के माध्यम से सेना में चयन चाहते हैं। उनकी लिखित परीक्षा सफल हो चुकी है और अब उन्हें फिजिकल उत्तीर्ण करना है। उनका कहना है कि सेना में भर्ती होने के बाद भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed