फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mechanic who came to repair stove did obscene act with girl

UP: चूल्हा ठीक करने आए मिस्त्री ने बच्ची को बाथरूम में बुलाया, मां ने पकड़वाया तो बोला- अब सबको बहन समझूंगा

Sun, 27 Jul 2025 09:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Jul 2025 09:16 PM IST
सार

पुलिस ने आमिर को अशरफ खां छावनी से गिरफ्तार किया है। आमिर ने बताया कि उसने बच्ची से पानी मांगने के बहाने गलत हरकत की थी। आमिर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Mechanic who came to repair stove did obscene act with girl
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बरेली जिले के प्रेमनगर इलाके में स्थित एक घर में चूल्हा ठीक करने आए मिस्त्री आमिर ने आठ साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दी। बच्ची की मां ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आमिर रविवार दोपहर जब कोर्ट भेजे जाने के लिए हवालात से निकाला गया तो वह लंगड़ा रहा था। हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। कहा कि उसे माफ कर दिया जाए, अब वह सबको अपनी बहन समझेगा।

विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उन्होंने गैस चूल्हा ठीक कराने के लिए मिस्त्री आमिर को रविवार को घर आने के लिए कहा था। आमिर शनिवार को ही घर पहुंच गया। घर में उनकी आठ साल की बेटी और सास मौजूद थीं। बाकी लोग घर के बाहर थे। मौका पाकर आमिर ने बेटी के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची को बाथरूम में बुलाने की कोशिश की। परिजनों के आने पर आमिर चूल्हा सही होने की बात कहकर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, जब बच्ची ने घटना के बारे में बताया तो वह सन्न रह गईं। उन्होंने प्रेमनगर थाने में आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि कोहाड़ापीर निवासी आमिर को अशरफ खां छावनी से गिरफ्तार किया है। आमिर ने बताया कि उसने बच्ची से पानी मांगने के बहाने गलत हरकत की थी। आमिर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- बीवी को हुआ दूसरे से प्यार: पति ने आशिक के हवाले की पत्नी, कहा- जा जी ले जिंदगी, मैं बच्चों संग काट लूंगा जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed