फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MBBS doctor posing as Critical Care Specialist: Probe underway

Bareilly News: एमबीबीएस डॉक्टर के बोर्ड पर क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट का खेल, जांच जारी

Mon, 15 Jun 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
MBBS doctor posing as Critical Care Specialist: Probe underway
बरेली। पीलीभीत बाइपास स्थित देव प्राइमस अस्पताल की जांच में डॉ. अनिमेष की डिग्री पर सवाल उठे हैं। एमबीबीएस की डिग्री है, पर कक्ष के बाहर क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट का बोर्ड लगा रखा है। आयुष्मान मरीजों से वसूली के भी साक्ष्य मिले हैं। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राकेश की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में स्पेशलिस्ट की डिग्री नहीं होने का पता चला है। डॉ. अनिमेष से जवाब तलब किया है। पिछले दिनों देव प्राइमस अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनीष गोयल ने मंडलायुक्त और सीएमओ को पत्र भेजकर प्रबंधन पर मरीजों से जबरन वसूली, आयुष्मान मरीजों को बेवजह भर्ती कर बिल बनाने, स्टाफ पर दबाव बनाने समेत अन्य आरोप लगाए थे। शुरुआती जांच में ही डॉ. अनिमेष की डिग्री संदिग्ध मिलने से जांच की दिशा बदल गई है। अब पैनल के डॉक्टरों की डिग्रियां खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान मरीजों से वसूली के मामले में पूर्व में हुई शिकायत की जांच जारी है। प्रबंधन और परिजन से इलाज संबंधी सभी दस्तावेज और बिल आदि मांगे हैं। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक मिल रहे साक्ष्यों और संदिग्ध बिन्दुओं पर जांच हो रही है। रिपोर्ट के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed