फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayor raised the issue of delay in smart city project with the Chief Minister

Bareilly News: महापौर ने मुख्यमंत्री के सामने उठाया स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में देरी का मुद्दा

Thu, 25 Jul 2024 06:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Mayor raised the issue of delay in smart city project with the Chief Minister
बरेली। महापौर उमेश गौतम ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। महापौर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कई अहम प्रोजेक्ट धरातल पर खड़े हैं, लेकिन अभी तक संचालित नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री ने जल्द ही परियोजनाओं का संचालन कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महापौर ने स्मार्ट सिटी के अलावा अन्य प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि कई प्रोजेक्ट बनकर तैयार हैं। लेकिन अभी तक उनका संचालन शुरू नहीं हो सका। इनमें मालगोदाम रोड पर कॉमर्शियल प्लाजा, संजय कम्युनिटी हॉल परिसर में बना तालाब, घंटाघर आदि प्रोजेक्ट का लोकार्पण खुद मुख्यमंत्री 2022 में कर चुके हैं बावजूद इसके अभी तक इन प्रोजेक्टों को शुरू नहीं किया गया। इसके अलावा उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चालू न होने की बात भी बताई। सीबीगंज में सड़क न बनाने का मुद्दा भी उठाया। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द ही इन प्रोजेक्टों को शुरू कराने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed