फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayawati expelled Mandal Coordinator and District President from BSP in Bareilly

Bareilly: मंडल कोऑर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष बसपा से निष्कासित, मायावती के आदेश पर हुई कार्रवाई; ये है मामला

Mon, 22 Apr 2024 06:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Apr 2024 06:54 AM IST
सार

बरेली और आंवला सीट पर नामांकन के बाद सियासी उठापटक मची हुई है। बरेली से बसपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया। आंवला के बसपा प्रत्याशी का पर्चा निरस्त होते-होते बचा। इस घटनाक्रम के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंडल कोऑर्डिनेटर और बरेली के जिलाध्यक्ष को बसपा से निष्कासित कर दिया है। 

विज्ञापन
Mayawati expelled Mandal Coordinator and District President from BSP in Bareilly
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज होने और आंवला सीट से पार्टी के दो प्रत्याशियों के नामांकन होने से उठे विवाद की गाज बसपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह और मंडल कोऑर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर पर गिरी है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश पर दोनों पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अनुशासनहीनता और दूसरे दल के प्रत्याशी से नजदीकी इसकी वजह मानी जा रही है।

विज्ञापन


आंवला लोकसभा सीट से बसपा ने पहले आबिद अली को प्रत्याशी घोषित किया था। बाद में शाहजहांपुर जिले के निवासी सत्यवीर सिंह ने खुद को बसपा प्रत्याशी बताकर पर्चा दाखिल कर दिया। शुरू में तो प्रशासन ने भी सत्यवीर को सही मानते हुए आबिद अली का पर्चा खारिज कर दिया, लेकिन ऐन वक्त पर आबिद का पर्चा बहाल कर सत्यवीर का नामांकन खारिज किया गया। अब आबिद अली ने सत्यवीर सिंह को सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य का करीबी बताकर गहरी साजिश जताकर रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन


चर्चा है कि आबिद अली व संगठन के कुछ लोगों ने पार्टी के मौजूदा पदाधिकारियों पर भी घटनाक्रम का सूत्रधार होने की आशंका जताई है। आर्थिक समझौते जैसी बातें भी सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। यही वजह रही कि महज 24 घंटे के भीतर ही बसपा प्रमुख ने दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमकार कातिब को सौंपी गई जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी 
बसपा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब ओमकार कातिब को सौंपी गई है। बताते हैं कि निष्कासन संबंधी जारी पत्र में कहा गया है कि ब्रह्मस्वरूप सागर और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। दोनों को व्यवहार में सुधार लाने के लिए कहा गया था, लेकिन उनमें कोई परिवर्तन नहीं आया।

राजीव सिंह ने बताया कि मुझे अभी कोई पत्र नहीं मिला है। सूचना मिली है कि जिलाध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया है। पार्टी में निष्पक्ष और ईमानदारी से काम करने का यह सिला मुझे मिला है।

बह्मस्वरूप सागर ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो मेरे निष्कासन संबंधी जो सूचना मिल रही है, वह सही है। किस वजह से निष्कासित किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed