{"_id":"6aa45f975c06e09d6101c02b","slug":"mayan-shaurya-nipun-varsha-and-riya-won-gold-medals-bareilly-news-c-4-bly1015-964979-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मयन, शौर्य, निपुण, वर्षा और रिया ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मयन, शौर्य, निपुण, वर्षा और रिया ने जीता स्वर्ण पदक
Sat, 12 Sep 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। यहां 43वीं जूनियर क्याोरगी व 16वीं जूनियर पूमसे तथा 40वीं सब जूनियर क्याोरगी व 16वीं सब जूनियर पूमसे स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में आगरा, बरेली, बदायूं, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बलिया, गाजियाबाद, फर्रूखाबाद, कन्नौज, बिजनौर, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, नोएडा और वाराणसी के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग में रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। बालक वर्ग के क्याोरगी मुकाबलों में कानपुर के मयन चौहान, बलिया के शौर्य प्रकाश और शाहजहांपुर के निपुण जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। बदायूं के अनंत शर्मा ने रजत पदक जीता। बरेली के विराज बरनवाल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
बालिका वर्ग में जौनपुर की वर्षा भारती और कानपुर की रिया गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीते। बलिया की नेहा यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ रजत पदक हासिल किया। कानपुर की लक्ष्मी कुरी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
मुख्य निर्णायकों में आगरा से मुकुंद, लखनऊ से अनिल छिब्बर व आसिफ, रायबरेली से प्रांजल और बरेली से सुशांत शामिल रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन (यूपीटीए) के अध्यक्ष ईशान ग्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार बॉबी और कोषाध्यक्ष अजय पाल सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।