फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maximum mercury dropped by three degrees, minimum minimum in the state

Bareilly News: तीन डिग्री लुढ़का अधिकतम पारा, न्यूनतम प्रदेश में सबसे कम

Tue, 13 Jan 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Maximum mercury dropped by three degrees, minimum minimum in the state
सीजन की सर्वाधिक सर्द रही रविवार/सोमवार की रात, आगे भी ठिठुरन जारी रहने का अनुमान
विज्ञापन


बरेली। पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवा से मैदानी इलाके कांप रहे हैं। दिन में धूप बेअसर साबित हो रही है, रात में पाला गिरने का अहसास हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम पारा प्रदेश में सबसे कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन की सर्वाधिक सर्द रविवार/सोमवार की रात रही। मौसम विभाग ने दो दिन कोहरे से राहत, लेकिन रात में शीतलहर जारी रहने का अनुमान जताया है।
सोमवार की सुबह शीतलहर के साथ हुई। दस बजे धूप निकली, पर सर्द हवा से ठिठुरन बरकरार रही। अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य तापमान 21 डिग्री से पांच डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य पारा 6.7 डिग्री से 2.9 डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ढलती शाम के साथ सर्द हवा से ठिठुरन का सिलसिला बढ़ता गया।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। लिहाजा, उत्तर पश्चिमी दिशा से शहर में प्रवेश कर रही सर्द हवा से मैदानी इलाकों में ठिठुरन जारी है। आगामी दो दिन में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री और गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी बार प्रदेश में सबसे कम रहा बरेली का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो इससे पूर्व आठ जनवरी को 5.0 डिग्री, चार जनवरी को 5.0 डिग्री, 21 दिसंबर को 5.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बरेली की रात सर्वाधिक सर्द रात दर्ज हुई थी। विशेषज्ञ के मुताबिक, रात में शीतलहर की वजह से कोहरा थम गया है, पर सर्द हवा पाले का अहसास करा रही है। ब्यूरो
--
मौसम इनपुट
16.0
3.8
सुबह-शाम हल्का कोहरा रहेगा। धूप निकलेगी। शीतलहर चलेगी।
सुबह 7:06
शाम 5:36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed