फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maximum temperature comes close to minimum cold wave alert in bareilly

Bareilly Weather: सर्दी का सितम बरकरार, शीतलहर से कांपे लोग; कोहरे में ट्रेनों ने कराया इंतजार, फ्लाइट निरस्त

Tue, 16 Jan 2024 10:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 16 Jan 2024 10:53 AM IST
सार

बरेली में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। धूप न निकलने से गलन बरकरार है। शीतलहर नश्तर सी चुभ रही है। अगले 48 घंटे तक शीतलहर गलन का अहसास कराती रहेगी। पाला भी बरसेगा।

विज्ञापन
Maximum temperature comes close to minimum cold wave alert in bareilly
ठंड से ठिठुरते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कोहरा, शीतलहर और पाला की वजह से अधिकतम पारा गिरकर न्यूनतम के करीब पहुंच गया है। अगले 48 घंटे तक शीतलहर गलन का अहसास कराती रहेगी। पाला भी बरसेगा। मंगलवार सुबह कोहरा जरूर हल्का हुआ है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। अगले दो दिन कोहरा छाया रहेगा। यह पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।

विज्ञापन


सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकली। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। जगह-जगह अलाव जलते रहे। इसके बाद भी ठंड हवा से हाथ-पांव सुन्न होते रहे। सोमवार को सीजन का सर्वाधिक घना कोहरा रहा। दिन में भी पाला बरसता रहा। शहर के भीतर दृश्यता 15 से दो सौ मीटर तक रही। शहर के बाहरी इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से कम रही। कई स्थानों पर यह शून्य तक दर्ज की गई। लिहाजा, जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऊंचाई पर हल्के बादल मंडरा रहे हैं। अनुकूल माहौल मिलने पर बारिश होगी, तभी कोहरे से राहत मिलेगी। सोमवार को न्यूनतम पारा 8.4 और अधिकतम 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान की नजदीकी से बढ़ेंगी बीमारियां
अधिकतम व न्यूतनम तापमान की करीबी से बीपी, हार्ट व श्वांस रोगियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसिक तनाव बढ़ने के आसार हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अकीक के मुताबिक सर्दियों में तापमान की नजदीकी दुर्घटना की बड़ी वजह होती है। इसकी वजह मतिभ्रम और हाथ-पांव सुन्न होने से शरीर के तंत्रिका तंत्र की सक्रियता कम हो जाती है। लिहाजा, वाहन को नियंत्रित गति में ही चलाएं। रात 10 से सुबह नौ बजे तक लंबी दूरी की यात्रा से बचें।

मुंबई की फ्लाइट चौथी बार निरस्त
कोहरे से हवाई यात्रा भी लगातार प्रभावित हो रही है। सोमवार को मुंबई-बरेली की फ्लाइट निरस्त कर दी गई। एयरलाइंस के प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक कोहरे के रेड अलर्ट की सूचना पर फ्लाइट निरस्त करने का निर्णय लिया गया। मौसम अनुकूल न होने पर आगे भी फ्लाइट निरस्त की जा सकती हैं। सभी यात्रियों का किराया लौटा दिया गया है। 

ट्रेनों ने 11 घंटे तक कराया इंतजार
कोहरे के कारण मंगलवार को 16 ट्रेनों ने यात्रियों को 11 घंटे तक इंतजार कराया। सोमवार को 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस 11 घंटे, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस 10 घंटे, 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस आठ घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस सात घंटे, 12203 अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस छह घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे, 14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12036 पूर्णागिरि एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed