फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mau's religious preacher arrested on charges of inciting conversion

Bareilly News: धर्मांतरण के लिए उकसाने के आरोप में मऊ का धर्म प्रचारक गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Mau's religious preacher arrested on charges of inciting conversion
फरीदपुर (बरेली)। मऊ निवासी मिशनरी के धर्म प्रचारक लालजी को फरीदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बाइबिल व अन्य पुस्तकें बरामद की हैं। वह रविवार को किराये के मकान में अनुमति के बिना सभा कर हिंदुओं को को ईसाई बनाने के लिए उकसा रहा था। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मोहल्ला लाइन पर मठिया निवासी हिंदू जागरण मंच से जुड़े सुनील कुमार ने तहरीर देकर ईसाई मिशनरी की ओर से अवैध तरीके से धर्मांतरण करवाये जाने का आरोप लगाया। दी गई तहरीर के मुताबिक, मऊ शहर के मुंगेश्वर निवासी लालजी ने मोहल्ला फर्रखपुर में किराये पर मकान ले रखा था। वह अपनी टीम के साथ हिंदू धर्म की गरीब, अशिक्षित महिलाओं-बच्चों व अन्य लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराता है। वह देवी-देवताओं को कमजोर बताता है। किराये के मकान में हर रविवार सुबह 10 से एक बजे तक अवैध रूप से यह कार्यक्रम किया जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब सुनील अपने संगठन के लोगों के साथ प्रार्थना सभा में बैठा तो वहां पादरी ने देवी-देवताओं की कमियां गिनाकर ईसा मसीह की प्रशंसा की। प्रार्थना सभा में बैठे सभी लोगों को जल पिलाकर कहा कि जाओ अब सब लोग ईसाई बन गए हो। तुम सब का कल्याण ईसा मसीह करेंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईसाई धर्म की पुस्तकों के साथ आरोपी लालजी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पर प्रदर्शन, बोले- विदेशी फंडिंग से हो रहा धर्मांतरण
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हिंदू जागरण मंच व अन्य हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने ईसाई मिशनरी के खिलाफ हंगामा व प्रदर्शन किया। कहा कि धर्मांतरण के लिए ये लोग रुपयों का लालच देते थे। गरीब हिंदू परिवार के लोगों को नौकरी, मकान व शादी करवाने का भी प्रलोभन दिया जाता था। इस धर्मांतरण में विदेशी फंडिंग का भी अंदेशा है। पुलिस को इन सभी बिंदुओं पर जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
आरोपी बोला- केवल प्रार्थना सभा कराता हूं
आरोपी लालजी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने धर्म परिवर्तन कराने की बात से इन्कार किया। कहा कि वह केवल ईसाई धर्म का प्रचार कर रहा था। हालांकि, हर रविवार बड़ी सभा करने व लोगों को जुटाने की अनुमति के बारे में सवाल पूछने पर आरोपी कोई जवाब नहीं दे सका। संवाद

--
सभा में धर्म प्रचारक लालजी लोगों को ईसाई धर्म की खूबियां बता रहा था। आरोप है कि वह लोगों को अपना धर्म छोड़कर ईसाई बनने के लिए प्रलोभन दे रहा था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी किसी का धर्म परिवर्तन कराए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है। विवेचना में स्थिति को स्पष्ट किया जाएगा। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed