फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer under house arrest, two hours of high voltage drama

Bareilly News: मौलाना तौकीर घर में नजरबंद, दो घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा

Mon, 16 Jun 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Maulana Tauqeer under house arrest, two hours of high voltage drama
बरेली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का रविवार को प्रस्तावित गिरफ्तारी कार्यक्रम पुलिस की चौकसी से फुस्स हो गया। पुलिस ने रविवार सुबह ही मौलाना को उनके सौदागरान स्थित घर में नजरबंद कर दिया। वह मुश्किल से दहलीज तक आ सके और विरोध जताकर फिर अंदर चले गए। संगठन के 10 पदाधिकारियों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

चार दिन पहले मौलाना तौकीर रजा ने प्रेसवार्ता कर मुस्लिमों के साथ नाइन्साफी का आरोप लगाते हुए रविवार को गिरफ्तारी देने का एलान किया था। दावा किया था कि वह रविवार दोपहर 10 अन्य लोगों के साथ आवास से दामोदर स्वरूप पार्क जाएंगे। वहां लोगों को संबोधित करने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे आईएमसी प्रमुख ने घर से दामोदर स्वरूप पार्क जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको वहीं रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आईएमसी की ओर से कहा गया कि सोमवार को 72 पदाधिकारी गिरफ्तारी देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed