फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza said that there is a big conspiracy behind changing religion of girls

मौलाना तौकीर रजा बोले: 'मुस्लिमों की गैरत मर चुकी है...', लड़कियों का मजहब बदलवाने के पीछे है बड़ी साजिश

Sun, 07 Jul 2024 10:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Jul 2024 10:13 PM IST
सार

मौलाना तौकीर ने कहा है कि असल में जो कुछ यह किया और दिखाया जा रहा है, मुसलमानों को अपमानित करने के लिए ऐसा काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza said that there is a big conspiracy behind changing religion of girls
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने संगठन के ऑफिशियल पेज पर अपने बयान का एक वीडियो डाला है। इसमें मौलाना कुछ मुद्दों को उठाते हुए कह रहे हैं कि मुसलमानों को अपमानित करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहें है। मुस्लिम लड़कियों को बड़ी साजिश के तहत मजहब बदलवाने की मुहिम चलाई जा रही है, उनकी शादियां कराई जा रही हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि असल में जो कुछ यह किया और दिखाया जा रहा है, मुसलमानों को अपमानित करने के लिए ऐसा काम किया जा रहा है। इस तरह के बहुत से लोग उनके यहां भी आते हैं, लेकिन यहां सख्ती से इस पर पाबंदी लगा रखी है कि इश्क में या किसी और लालच में कोई यहां आता है या मजहब कबूल करने की बात करता है तो ऐसे लोग उन्हें स्वीकारे नहीं। हां अगर कोई बिना किसी लालच या बगैर इश्क के मकसद के कोई आता है तो अलग बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना तौकीर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो दिखाया जा रहा है उसके लिए बड़ी मुहिम चलाई जा रही है, जो खामोशी से चल रही है, जिसमें बकायदा मुस्लिम नौजवानों को नशे का आदी बनाया जा रहा है। मुस्लिम इलाकों में मुसलमानों से ही नशा बिकवा कर उन्हें नशे का आदी बनाया जा रहा है। इसके पीछे बकायदा आरएसएस की मुहिम काम कर रही है। मुस्लिम नौजवान नस्ल को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। देर रात तक मुस्लिम नौजवान घरों के बाहर जमा होकर बैठ रहे हैं। वह सुबह देर से जाग रहे हैं काम नहीं कर रहे, न ही देख रहे उनके घरों में क्या हो रहा है। बहन बेटियों पर नजर नहीं रख पा रहे।

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी कौम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुस्लिमों की गैरत मर चुकी है। अगर हम अपने नौजवानों को सही करने में कामयाब हो गए तो सब ठीक किया जा सकता है। इसके लिए मस्जिदों के इमामों को तकरीर करके समझाने के अलावा घर-घर जाकर सुधार की मुहिम चलानी पड़ेगी। समाज की जिम्मेदारी उठाने के लिए लोगों को आगे आना होगा।

आईएमसी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने इस वीडियो की पुष्टि की है। उनका बताना है कि दो दिन पूर्व कुछ जिम्मेदार लोगो ने आईएमसी प्रमुख से मिल कर समाज में हो रही घटनाओं पर चर्चा की थी। उसके बाद जो बात सामने आई उस पर मौलाना ने अपने बयान का यह वीडियो जारी किया है, जिसमें मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए कदम उठाने की भी चर्चा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed