फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza said administration should stop the conversion of Muslim girls

मौलाना तौकीर रजा बोले: मुस्लिम लड़कियों का धर्मांतरण रोके प्रशासन, तभी टलेगा सामूहिक निकाह कार्यक्रम

Thu, 18 Jul 2024 05:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Jul 2024 05:46 AM IST
सार

बरेली में हिंदू से मुस्लिम बने युवक और युवतियों का निकाह कराने का एलान करने वाले मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हमारा कार्यक्रम स्थगित नहीं हुआ है। सामूहिक निकाह कार्यक्रम स्थगित करने का पत्र बिना हमारी संस्तुति के जारी किया गया था। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza said administration should stop the conversion of Muslim girls
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने धर्म परिवर्तन करने वाले युवक-युवतियों का निकाह कराने को लेकर फिर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि 21 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित नहीं हुआ है।  उम्मीद है कि प्रशासन हमें अनुमति देगा। 

विज्ञापन

मौलाना ने मांग की है कि जिन लोगों ने मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराई है, उनकी भी जांच करवाकर कार्रवाई की जाए। हमें जब तक यह आश्वासन नहीं मिलता हम अपना कार्यक्रम स्थगित नहीं कर सकते। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अनुमति नहीं मिली तो हम कानून के खिलाफ कोई कार्य नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


मौलाना ने बुधवार रात जारी बयान में कहा है कि कार्यक्रम स्थगित करने का पत्र बिना हमारी संस्तुति के जारी किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने हमारी विभिन्न मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, इसलिए पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थगन का पत्र जारी कर दिया। हालांकि, हमारी जो मांगें थीं बाद में उन पर अपनी तरफ से प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पदाधिकारियों को किया निलंबित 
मौलाना ने कहा कि जिन लोगों ने मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराई है, उनकी जांच करवाकर कार्रवाई के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ऐसे में हमने अपने तीन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिन के लिए निलंबित कर दिया है। 

मौलाना ने कहा कि प्रशासन को यह बताना चाहिए कि जो लोग खुलेआम मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं, उन्हें यह अधिकार किसने दे रखा है। हमारे समाज को बदनाम और जलील करने के लिए लड़कियों को गोमूत्र पिलाते हुए वीडियो जारी किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। हमने अनुमति मांगी तो इतना बवाल किया जा रहा है। 

नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मौलाना
मौलाना ने कहा कि क्या देश में दो तरह के कानून लागू हैं। उनके लिए अलग और मुसलमानों के लिए अलग। यह नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। प्रशासन ऐसे लोगों पर पाबंदी लगाने और पूर्व में हुए धर्म परिवर्तन पर जांच कराने की कार्रवाई करे। हम जब तक आश्वासन नहीं मिलता, हम अपना कार्यक्रम स्थगित नहीं कर सकते। अगर अनुमति नहीं मिली तो हम कानून के खिलाफ कोई भी कार्य नहीं करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed