फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza referred to Delhi for treatment

Bareilly News: कोर्ट में पेशी से पहले मौलाना तौकीर रजा की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द होने पर दिल्ली रेफर

Tue, 26 Mar 2024 02:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 02:51 PM IST
सार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा खान की शनिवार रात तबीयत बिगड़ गई। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza referred to Delhi for treatment
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान को उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। दो पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। 

विज्ञापन


आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा खान को सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत के बाद बरेली के खुशलोक अस्पताल में डॉक्टर मनाजिर इकबाल को दिखाया गया, जहां उनको भर्ती कर इलाज शुरू हुआ। तमाम जांचों के बाद उनको दिल्ली रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

27 मार्च को कोर्ट में पेश होने का है आदेश 
बता दें कि बरेली में 2010 दंगे को लेकर मौलाना को पिछले दिनों कोर्ट ने मास्टरमाइंड बताया था। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। वह हाईकोर्ट गए तो वहां से ट्रायल कोर्ट में 27 मार्च को हाजिर होने का निर्देश दिया गया। 

उन्हें 27 मार्च को हाईकोर्ट के आदेश पर स्थानीय अदालत में पेश होना है। इससे पहले उनकी सेहत खराब होने से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मौलाना तौकीर रजा के समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed