Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza gets bail in two cases in Bareilly violence

बरेली बवाल प्रकरण: मौलाना तौकीर रजा को दो मामलों में मिली जमानत, अन्य 14 आरोपियों को भी राहत

Mon, 01 Dec 2025 10:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Dec 2025 10:32 PM IST
सार

बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा को कोर्ट से दो मामलों में जमानत मिल गई है। इसके अलावा अन्य 14 आरोपियों को एक-एक मामले में जमानत मिली है। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza gets bail in two cases in Bareilly violence
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या चार अमृता शुक्ला ने शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के 15 आरोपियों की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए इनको बंधपत्र पर रिहा करने का आदेश दिया है। हालांकि, आरोपी अभी जेल भे बाहर नहीं आ सकेंगे। पांच थाना क्षेत्रों में 10 मामले दर्ज हैं। अन्य मामलों में जमानत स्वीकृत होनी बाकी है।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा समेत अन्य आरोपियों ने अपने वकीलों के जरिये कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी। बचाव और अभियान पक्ष के बीच लंबी बहस चली। इसके बाद कोर्ट ने कोतवाली और प्रेमनगर थाने में दर्ज एक-एक मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत स्वीकृत कर दी है। एक मामले में मौलना को पहले भी जमानत मिल चुकी है। इसके अलावा किला थाना क्षेत्र के कंघी टोला निवासी नफीस, नीम वाली मस्जिद निवासी फरहाज कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर मेमरान निवासी मुनीर इदरीशी को भी एक-एक मामले में जमानत दे दी है।
विज्ञापन


इन आरोपियों को मिली जमानत 
बारादरी थाने में दर्ज एक मामले में फाइक इंक्लेव निवासी मोइन, फरहत, रफीक, दो मामलों में चक महमूद निवासी नदीम खां, बबलू खां, शाहबाद निवासी अल्तमस, हाजियापुर निवासी नाजिद रजा खां, थाना कोतवाली में दर्ज एक मामले में मौलाना तौकीर रजा, बारादरी थाने में दर्ज एक मामले में रोहिली टोला बजरिया निवासी मोहम्मद नदीम खां, थाना कोतवाली में दर्ज एक मामले में फाइक इंक्लेव निवासी मोइन खां, फरहत खां, भूड़ काहाड़ापीर निवासी अमान हुसैन, नगरिया परीक्षित निवासी जीशान की भी जमानत स्वीकृत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed