फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza appeals to maintain peace in Bareilly

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा बोले- घर बेचकर चले जाना समस्या का हल नहीं; लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

Fri, 04 Aug 2023 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 06:33 PM IST
सार

मौलाना तौकीर रजा ने जोगी नवादा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे शांति बनाए रखें। आपस में एक दूसरे से भाईचारा कायम करें। यह शहर हमारा है, यहां अमन शांति बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza appeals to maintain peace in Bareilly
मौलाना तौकीर रजा

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में बवाल के बाद समुदाय विशेष के लोगों द्वारा घर बेचने को लगाए गए पोस्टर पर इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि यह समस्या का हल नहीं है। इस तरह के हालात कहीं और बने तो कब तक मकान बेचते रहोगे। मौलाना ने कहा कि हम इलाकाई लोगों के इस फैसले से सहमत नहीं हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने जोगी नवादा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे शांति बनाए रखें। आपस में एक दूसरे से भाईचारा कायम करें। यह शहर हमारा है। अमन शांति बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मौलाना ने कहा कि पिछले दिनों कावड़ यात्रा के नाम पर कुछ लोग नई परंपरा डालना चाहते थे, जिस पर अधिकारियों ने समय रहते निष्पक्ष फैसला लेते हुए शहर को दंगे की आग में जलने से बचा लिया। दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी को ट्रांसफर की शक्ल में इसकी कीमत चुकानी पड़ी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त, विरोध में चक महमूद का बाजार बंद; भाजपा विधायक से मिले लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तौकीर रजा ने कहा कि विधायक और मंत्री इलाके में जाकर जोर जबरदस्ती और प्रशासन पर दवाब बनाकर नई परंपरा डालने की बात करें, इससे ज्यादा चिंता की और क्या बात हो सकती है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। उम्मीद है कि आगामी सोमवार को कावड़ यात्रा अपने परंपरागत मार्ग से निकलेगी। पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बिना किसी दबाव के कोई नई परंपरा नही पड़ने दें। जो कोई भी नई परंपरा डालने की कोशिश करे उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

100 घरों पर लिखा गया था मकान बिकाऊ है 

जोगी नवादा क्षेत्र में बवाल के बाद करीब सौ घरों के बाहर 'मकान बिकाऊ है' लिखा गया था। कई घरों के बाहर यह लिखकर पोस्टर लगाए गए थे तो कई जगह दीवार पर लिखा गया था। पुलिस ने जांच में पाया कि कुछ खुराफाती तत्वों ने लोगों को उकसाकर ऐसा किया था। ऐसे पांच लोगों को बुलाकर बुधवार को पूछताछ की गई और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर पोस्टर हटवा दिए। स्थानीय लोगों को भरोसे में लेकर यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed