फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza announced to surrender in Bareilly

UP: बरेली में मौलाना तौकीर रजा ने किया गिरफ्तारी देने का एलान, कहा- अब खामोश बैठने का वक्त नहीं

Fri, 13 Jun 2025 09:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 09:59 AM IST
सार

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि कई जगह मजहब की बुनियाद पर नाइंसाफी की जा रही है। यह तकलीफदेह है। इसी मुद्दे पर उन्होंने गिरफ्तारी देने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza announced to surrender in Bareilly
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लंबे समय से भंग चल रहे इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) संगठन को बहाल कर दिया गया। नए पदाधिकारियों की टीम भी घोषित कर दी गई। सिटी स्टेशन के सामने मदरसा प्रांगण में बृहस्पतिवार को आयोजित सभा में पार्टी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने रविवार को गिरफ्तारी देने का एलान भी किया है।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि अब खामोश बैठने का वक्त नहीं। हम आजाद हैं, पर नाइंसाफी सहन नहीं की जा सकती। हुकूमत क्या कर रही है, सवाल यह नहीं है। सवाल यह है कि जो बड़े ओहदों पर बैठे हैं, वह किसी धर्म के हों, उनका काम इंसाफ करना है। इधर देखा जा रहा है कई जगह मजहब की बुनियाद पर नाइंसाफी की जा रही है। यह तकलीफदेह है। इसी मुद्दे पर उन्होंने रविवार को पूरे प्रदेश में गिरफ्तारी देने का एलान किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- घरवाली ने घर आने में कर दी देर: मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने लगा ली फांसी; पिता ने बताया बेटा भी था कसूरवार
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे बच्चों की लिंचिंग हो रही है- तौकीर 
मौलाना ने कहा कि सच्चे हिंदुस्तानी मुसलमानों पर पुलिस की लाठियां चल रही हैं। जो गद्दार देश को लूट रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हमारे बच्चों की लिंचिंग हो रही है। बहन-बेटियों को बेइज्जत किया जा रहा है। जब तक यह बंद नहीं किया जाता, तब तक हमें आजाद रहने का कोई हक नहीं है। जो कहते हैं मुसलमानों का कत्ल कर दो, मुस्लिम बहन-बेटियों को बहका कर शादियां करो, उन पर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने बरेली के एक मामले का जिक्र भी किया।

संगठन की नई टीम में शमशाद बाबूजी (पूर्व प्रधान) को बरेली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महानगर की जिम्मेदारी पार्षद अनीस सकलैनी को सौंपी गई है। सभा का संचालन मुफ्ती एहसानुल हक चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान मुनीर इदरीसी, साजिद सकलैनी, सलीम खान, वकील खान, आबिद मंसूरी, रिजवान अंसारी, अल्तमश रजा, इस्तेखार अहमद, जाकिर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed