{"_id":"684e25703c333e3f840688cb","slug":"maulana-tauqeer-raza-adamant-on-arresting-force-deployed-around-the-his-residence-in-bareilly-2025-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तारी पर अड़े, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, आवास के आसपास फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तारी पर अड़े, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, आवास के आसपास फोर्स तैनात
Sun, 15 Jun 2025 07:17 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Jun 2025 07:17 AM IST
सार
बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां ने रविवार को गिरफ्तारी देने का एलान किया है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। उनके आवास के बाहर फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के तेवरों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने अंदरखाने मोर्चाबंदी कर ली है। आला हजरत दरगाह व मौलाना के आवास के आसपास फोर्स की तैनाती बढ़ाई गई है। किसी तरह के मार्च व धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।
मौलाना तौकीर रजा खां ने अल्पसंख्यकों पर जुल्म होने का आरोप लगाते हुए रविवार दोपहर दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचने और वहां से कलक्ट्रेट कूच करके गिरफ्तारी देने का एलान किया है। आईएमसी की ओर से इस संबंध में एक पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को भी दिया गया है। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
अधिकारियों के मुताबिक चूंकि शहर में पहले से निषेधाज्ञा लागू है तो कहीं भीड़ जमा होना या धरना प्रदर्शन करना अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस-प्रशासन ने अभी तक प्रदर्शन या गिरफ्तारी की अनुमति नहीं दी है।

तैनात की गई अतिरिक्त पुलिस फोर्स
ऐसे में पुलिस ने अंदरखाने तैयारी कर ली है। एसपी सिटी के दफ्तर से कोतवाली, किला आदि क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स की ड्यूटी लगा दी गई है। शनिवार रात से ही कुछ जगह ड्यूटी प्रभावित हो गई है। रविवार सुबह दरगाह क्षेत्र व आईएमसी प्रमुख के आवास के आसपास पुलिस तैनात करने का आदेश है।
संभावना है कि पुलिस आईएमसी के पदाधिकारियों को घर में नजरबंद भी कर सकती है। हालांकि, आईएमसी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से कोतवाल व सीओ स्तर पर वार्ता भी चल रही है कि मौलाना गिरफ्तारी टाल दें।