फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer mass marriage program postponed administration did not give permission

UP: मौलाना तौकीर का सामूहिक निकाह कार्यक्रम स्थगित, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, हिंदू संगठनों ने किया था विरोध

Tue, 16 Jul 2024 10:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Jul 2024 10:53 PM IST
सार

आईएमसी के संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी ने पत्र जारी कर बताया कि पांच जोड़े स्वेच्छा से इस्लाम धर्म कबूल कर निकाह करना चाहते थे, इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer mass marriage program postponed administration did not give permission
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चौतरफा विरोध से घिरने के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्ल्त काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने 21 जुलाई को प्रस्तावित सामूहिक निकाह कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। सोमवार को आईएमसी प्रमुख की प्रेसवार्ता से गरमाया माहौल मंगलवार को दिनभर विरोध और प्रदर्शन के नाम रहा। एसएसपी ने वीडियो बयान जारी कर आयोजन की अनुमति नहीं देने का स्पष्ट संदेश दे दिया तो रात में ही आईएमसी ने मीडिया व पुलिस-प्रशासन को स्थगन पत्र सौंप दिया।

विज्ञापन


आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा ने इस बार सामूहिक निकाह का शिगूफा छेड़ा था। उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया था कि कई युवक-युवतियां हिंदू से मुस्लिम बनकर सहमति संबंध में साथ रह रहे हैं, पर उन्होंने अभी तक इस्लाम कबूलकर निकाह नहीं किया है। ऐसे 25 लोगों के आवेदन आने का दावा किया था। 21 जुलाई को खलील हायर सेकेंड्री स्कूल में पांच जोड़ों का निकाह कराने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। 
विज्ञापन


इधर, मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे। साईं मंदिर के सर्वराकार पंडित सुशील पाठक व नाथ नगरी सुरक्षा समूह के प्रमुख दुर्गेश गुप्ता ने मौलाना तौकीर रजा पर संवेदनशील मौके पर माहौल भड़काने का आरोप लगाया। पुलिस-प्रशासन से कार्यक्रम पर रोक लगाने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना के मुकदमों की पड़ताल शुरू
माहौल को साधने के लिए पुलिस हर स्थिति का आकलन कर रही है। फिलहाल, मौलाना तौकीर रजा व करीबियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी तलब की गई है। इसके जरिये शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के साथ ही खुफिया अमला भी सक्रिय हो गया है। पुराने शहर की तंग गलियों में घूमकर टीम माहौल भांपने में जुटी हैं।

खलील स्कूल प्रबंधन से बात करेगी पुलिस
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से अनुमति संबंधी पत्र कोतवाली पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने सभी संभावित विकल्पों पर मंथन कर रही है। कोतवाली पुलिस बुधवार को खलील हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधन व प्रधानाचार्य से बात करेगी। चूंकि, 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है और पहले ही दिन सोमवार भी है। ऐसे में रविवार को धर्म परिवर्तन और निकाह जैसा कार्यक्रम होने से माहौल खराब होने की आशंका बनी हुई है।

‘साजिश है सामूहिक धर्म परिवर्तन निकाह कार्यक्रम’
पंजाबी सेवा संगठन ने मौलाना तौकीर रजा की पार्टी आईएमसी द्वारा प्रस्तावित सामूहिक धर्म परिवर्तन निकाह कार्यक्रम को साजिश बताते हुए जिला प्रशासन से आयोजन की अनुमति न दिए जाने की मांग की है। इससे सांप्रदायिक वातावरण बिगड़ने की आशंका जताई है। ज्ञापन में कहा कि मौलाना की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम एक षड्यंत्र है। पंजाबी सिख सिंधी समाज ने आयोजन की अनुमति न देने समेत आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं 
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट से जो कार्यक्रम की अनुमति मांगी गई है, उसमें कोतवाली पुलिस और एलआईयू से रिपोर्ट मांगी गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। बरेली पुलिस सभी जनपदवासियों को आश्वस्त करती है कि किसी को भी जिले की कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देगी। अगर कोई ऐसा प्रयास भी करेगा तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। बिना अनुमति आयोजन पर कार्रवाई होगी। 

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुझे संबंधित आयोजन के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें आयोजक ने लिखकर दिया है कि अब वे कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेंगे। अनुमति मांगने के लिए सौंपा गया प्रार्थनापत्र भी वापस ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed