Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन का सपा मुखिया पर बड़ा हमला, कहा- मौर्य के बयान के पीछे अखिलेश का हाथ
रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अगर ये समझते हैं कि इस तरह गलत बयानों से मुसलमान खुश होंगे तो ये उनकी गलतफहमी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा कि रामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ओर चंद्रशेखर के बयानों से भारत का मुसलमान इत्तफाक नहीं रखता है। किसी भी धर्म की धार्मिक किताबों पर टीका टिप्पणी या आलोचना को जायज नहीं मानता है। कुरान शरीफ में कहा गया है कि किसी भी धार्मिक चीजों की आलोचना नहीं करना चाहिए। इस्लाम के अनुयाई इस बात पर मुकम्मल तरीके से अमल करते हैं।
मौलाना ने कहा कि रामचरितमानस करोड़ों लोगों की आस्था और अकीदत की पुस्तक है। इसकी आलोचना करना किसी भी तरह से दुरुस्त नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव अगर ये समझते हैं कि इस तरह के गलत और ऊल जलूल बयानों से उत्तर प्रदेश के मुसलमान खुश होंगे तो ये उनकी गलतफहमी है। उनको अपनी गलतफहमी दिमाग से निकाल देनी चाहिए।
मौलाना ने अखिलेश यादव से पूछा सवाल
शहाबुद्दीन रज़वी ने सवाल पूछते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने अपने नेता को इस मजहबी किताब की तौहीन करने की इजाजत क्यों दी। अगर इजाजत नहीं दी है तो मुलाकात के दौरान दंडित क्यों नहीं किया? हम ये समझते हैं कि रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के पीछे अखिलेश यादव का हाथ है। अगर नहीं तो खुलकर सामने आएं और स्वामी प्रसाद मौर्या से बयान वापस करायें।
Bareilly: धीरेंद्र शास्त्री के बाद रामदेव पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, आतंकवाद को लेकर कह दी यह बात
मौलाना शहाबुद्दीन ने आगे कहा कि हमें अंदेशा है कि कहीं आगे चलकर भविष्य में इस्लाम की मउकद्दस किताब पर सपा के नेता टीका टिप्पणी न करने लगे, अगर ऐसी कोई सुरत-ए-हाल पैदा होती है तो अखिलेश यादव क्या करेंगे। हमारी अखिलेश यादव से गुजारिश है कि वो स्वामी प्रसाद मौर्या से बयान वापस कराएं और देश से माफी मांगें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.