फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Maulana Shahabuddin Razvi said it is wrong to link terrorism with religion

Bareilly: धीरेंद्र शास्त्री के बाद रामदेव पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, आतंकवाद को लेकर कह दी यह बात

Sat, 28 Jan 2023 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Jan 2023 06:35 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बाद मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने बाबा रामदेव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि आतंकवाद को किसी भी धर्म से जोड़ना सरासर गलत है। 

विज्ञापन
Bareilly Maulana Shahabuddin Razvi said it is wrong to link terrorism with religion
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अपने एक बयान में कहा कि बाबा रामदेव ने मजहब को आतंकवाद से जोड़ा है। ये सरासर गलत है और हकीकत के खिलाफ है। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता। हमने मुस्लिम संगठनों द्वारा आतंकवादी गतिविधियों की हमेशा मुखालफत की है और हमेशा करते रहेंगे। 
विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि बर्मा, डेनमार्क, स्वीडन आदि जगहों पर आतंकवादी गतिविधियां हिंदू, बुद्ध और ईसाई मजहब के मानने वाले कर रहे हैं तो क्या इनकी गतिविधियों की वजह से पूरे मजहब पर इल्ज़ाम लगाना दूरस्थ होगा ? इसलिए आतंकवाद को धर्म से जोड़ कर न देखा जाए। ये एक बीमारी है। इस बीमारी का हम सब मिलकर खात्मा करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री पर भी दे चुके हैं कड़ी प्रतिक्रिया 

इससे पूर्व मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों से देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। धर्मांतरण की बात करते हैं। खुले मंच से इस्लाम धर्म के खिलाफ साजिश रचने और मजाक उड़ाने का काम कर रहे हैं। सरकार के इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

बाबा रामदेव ने दिया था यह बयान 

धीरेंद्र शास्त्री के बाद मौलाना शहाबुद्दीन ने रामदेव पर निशाना साधा है। बता दें कि पतंजलि योगपीठ में गणतंत्र दिवस पर बाबा रामदेव ने कहा था कि देश में धार्मिक आतंकवाद चल रहा है, जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति को नीचा दिखाना है। यह सब अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। ऐसे लोगों का पुरजोर विरोध करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed