फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi targeted Akhilesh Yadav in Bareilly

UP News: 'शुक्रिया अखिलेश यादव... चुनाव के वक्त आजम खां की याद आ ही गई', मौलाना शहाबुद्दीन ने कसा तंज

Wed, 13 Nov 2024 02:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Nov 2024 02:52 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रामपुर पहुंचकर आजम खां के परिवार से मुलाकात की। इस पर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि काश ये कदम पहले उठाया होता। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi targeted Akhilesh Yadav in Bareilly
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बार फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को आखिरकार चुनाव आते ही आजम खां और उनके परिवार की याद आ ही गई। काश उन्होंने ये कदम पहले उठाया होता और उनके साथ खड़े होते तो आजम खां और उनके परिवार की ये दुर्दशा नहीं होती। मौलाना ने कहा कि हम अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने रामपुर पहुंचकर आजम खां की पत्नी डॉक्टर तंजीम फातिमा से मुलाकात की।

विज्ञापन


'अखिलेश ने नहीं दिया आजम का साथ'
मौलाना ने कहा कि आजम खां समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। मुलायम सिंह को मुसलमानों के दरम्यान जाकर परिचय कराने और मुसलमानों का मसीहा बताने वाले भी आजम खां ही हैं। मगर जिन दिनों आजम खां गर्दिश में आए, उनके खिलाफ मुकदमे लिखे गए, उनको जेल भेजा गया, उस वक्त अखिलेश यादव सपा की कमान संभाल चुके थे। अखिलेश ने बतौर सपा अध्यक्ष आजम खां का साथ नहीं दिया और न ही सपा कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर किसी धरना प्रदर्शन करने की इजाजत दी। अगर शुरुआत दौर में आजम खां के मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहते तो आज आजम खां और उनका परिवार जेल में न होता। 
विज्ञापन


Budaun News: देर रात को घर पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका समझ चारपाई पर लेटी देवरानी संग कर बैठा 'भूल'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'सपा का चेहरा, ढांचा और सोच बदली' 
शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि अखिलेश यादव अपने खास लोगों के समर्थन में नहीं खड़े हो सकते हैं तो आम जनता के हितों के लिए क्या काम करेंगे। मुलायम सिंह के दौर में समाजवादी पार्टी आंदोलनकारी संगठन के तौर पर बहुत मशहूर थी। वो हर मुद्दे पर जनता के हितों के लिए आंदोलन किया करते थे। खास तौर पर उनकी मुसलमानों के साथ हमदर्दी रहा करती थी। मगर अब समाजवादी पार्टी का चेहरा, ढांचा और सोच सब बदल चुकी है।

खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed