फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lover came to meet at night mistaking her for his girlfriend he started molesting her sister-in-law

Budaun News: देर रात को घर पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका समझ चारपाई पर लेटी देवरानी संग कर बैठा 'भूल'

Tue, 12 Nov 2024 08:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Nov 2024 08:48 PM IST
सार

पांच नवंबर की रात करीब 1.30 बजे युवक प्रेमिका से मिलने छत के रास्ते घर में पहुंच गया। वह भूल से प्रेमिका की देवरानी की चारपाई पर पहुंच गया। जब उसके साथ अंधेरे में छेड़खानी शुरू की तो वह जाग गई और शोर मचा दिया।

विज्ञापन
lover came to meet at night mistaking her for his girlfriend he started molesting her sister-in-law
प्रेमिका समझ चारपाई पर लेटी देवरानी संग प्रेमी ने की छेड़खानी - फोटो : adobe stock

विस्तार

यूपी के बदायूं स्थित उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का एक विवाहिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच नवंबर की रात में युवक प्रेमिका से मिलने घर में घुस गया और उसके धोखे में उसकी देवरानी की चारपाई पर पहुंचा गया। महिला के साथ छेड़खानी की तो उसने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। परिवार के लोग जाग गए तो आरोपी मौका पाकर भाग निकला। अब युवक अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पांच नवंबर को घटी घटना में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

युवक के गांव की ही विवाहिता से दो साल से प्रेम संबंध थे। वह कई बार प्रेमिका से मिलने उसके घर रात में पहुंचा और पकड़ा भी गया। लेकिन पुलिस ने एक बार भी कार्रवाई नहीं की जिससे उसके हौसले बुलंद हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नवंबर की रात करीब 1.30 बजे युवक प्रेमिका से मिलने छत के रास्ते घर में पहुंच गया। वह भूल से प्रेमिका की देवरानी की चारपाई पर पहुंच गया। जब उसके साथ अंधेरे में छेड़खानी शुरू की तो वह जाग गई और शोर मचा दिया। परिवार के लोग जाग गए। इस दौरान युवक मौका पाकर भाग गया। विवाहिता के पति का आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

आरोप है कि बीते शुक्रवार को आरोपी ने पिकअप गाड़ी से प्रेमिका के पति को गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास भी किया। शनिवार को युवक प्रेमिका को लेकर चला गया। अब पुलिस ने खुद को घिरा देख छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन जान से मारने की कोशिश व महिला को लेकर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 

इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश कौशिश का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। अन्य कोई तहरीर उनको नहीं मिली है। अगर तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed