फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi supported the JPC report on the Waqf Amendment Bill

वक्फ संशोधन बिल: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जेपीसी रिपोर्ट का किया खुला समर्थन, केंद्र सरकार से की ये अपील

Wed, 29 Jan 2025 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 06:22 PM IST
सार

Bareilly News: वक्फ संशोधन बिल पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जेपीसी रिपोर्ट का खुला समर्थन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इसे संशोधन बिल को संसद में पास कराया जाए। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi supported the JPC report on the Waqf Amendment Bill
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने वक्फ संशोधन बिल पर गठित जेपीसी की रिपोर्ट का समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि जेपीसी ने वक्फ संशोधन बिल पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। कमेटी यह रिपोर्ट संसद में पेश करने जा रही है। मौलाना ने कहा कि वह जेपीसी की रिपोर्ट का खुला समर्थन करते हैं। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अब तक पूरे देश में जहां-जहां वक्फ बोर्ड का गठन किया गया था। वक्फ बोर्ड के अधीन वक्फ संपत्तियां हैं, वह सब भ्रष्टाचार का शिकार है। मौलाना ने कहा कि वक्फ बोर्ड के जिम्मेदार भूमाफिया से मिलकर करोड़ों की जमीनों को रेवड़ियां के भाव खुर्द-बुर्द कर रहे थे। 
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने इसलिए वक्फ (दान) किया था कि इससे होनी वाली आमदनी गरीब, कमजोर, लाचार, बेवा और यातीम मुसलमानों पर खर्च होगी। यह सब न होकर सब भ्रष्टाचार के शिकार थे। वक्फ संपत्तियां खुर्द-बुर्द की जा रही थीं। केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इसे संशोधन बिल को लागू किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी को दिया था यह बयान 
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने 22 जनवरी को जारी अपने बयान में जेपीसी पर सवाल उठाए थे। कहा था कि जेपीसी अध्यक्ष ने बरेलवी उलमा और बरेलवी संगठनों को नजरअंदाज किया। किसी भी बैठक में नहीं बुलाया। ये निहायत ही दुर्भाग्यपूर्ण रवैया। यह भी कहा था कि संसद में पेश की जाने वाली रिपोर्ट एकतरफा कहलाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed